• Home
  • खेल समाचार
  • दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
Image

दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!


दीप्ति शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में 106 रनों की नाबाद पारी खेली. 86 गेंदों में खेली इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 15 चौके जड़े, यानी 60 रन उन्होंने बॉउंड्री से बनाए. इससे पहले हरमनप्रीत कौर ने शतक जड़ा, जिन्होंने 121 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 126 रन बनाए. दीप्ति ने इस शतक के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. कप्तान स्मृति मंधाना खाता खोले बिना पवेलियन लौट गई थी. इसके बाद शेफाली वर्मा भी 8 रन बनाकर आउट हो गई. प्रतिका रावल ओर हरमनप्रीत कौर के बीच तीसरे विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी हुई. रावल ने 61 रनों की पारी खेली. इसके बाद आईं तेंजल 3 रन बनाकर आउट हुईं. छठे नंबर पर आकर शतक लगाने वाली दीप्ति शर्मा ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया.

ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला

दीप्ति शर्मा भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए वनडे में छठे या इससे निचले क्रम में खेलते हुए शतक लगाने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं. उन्होंने ऋचा घोष का इस नंबर पर सबसे ज्यादा रन (94) बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा.

जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे हैं. आज जीतकर टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त बना लेगी. ये स्मृति मंधाना की कप्तानी में पहली वनडे सीरीज जीत होगी. इससे पहले मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी. वनडे सीरीज का तीसरा मैच बुधवार, 28 अक्टूबर को है.

हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा की शतकीय पारी के सहारे भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में 328 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे का पहला विकेट 38 के स्कोर पर गिर गया. श्री चरणी ने लौरेन फिरी (6) को शेफाली वर्मा के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद ओपनर मॉडेस्टर मुपचिकवा और चिपो मुगेरी के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी (69) साझेदारी हुई. इस जोड़ी को सयाली ने तोड़ा, जिन्होंने मुगेरी का विकेट लिया. खबर लिखे जाने तक जिम्बाब्वे ने 23 ओवरों में 2 विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं.

यह भी पढ़ें- कौन बने मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान? कार्तिक ने रोहित शर्मा का किया समर्थन



Source link

Related Posts

‘असंभव’ हुआ ‘संभव’, 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो

शादाब खान ने शतकीय पारी की मदद से अकेले दम पर पाकिस्तान को हारा हुआ मैच जिता दिया.…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे

हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के शानदार शतक के बाद वैष्णवी शर्मा की फिरकी के जादू से भारत…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

शादाब खान के नाम हुआ ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास

शादाब खान ने पाकिस्तान को मैच जिताकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रविवार (25 अक्टूबर) को…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

113 रन ठोक शादाब खान ने बनाए 4 सबसे बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

रोमांच क्या होता है, यह पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे मैच में देखने को मिल. 242 रनों के लक्ष्य…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top