• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • मुंबई में छठ के रंग में रंगीं तमन्ना भाटिया, ‘छठी मैया’ गाने को लेकर कही दिल छूने वाली बात
Image

मुंबई में छठ के रंग में रंगीं तमन्ना भाटिया, ‘छठी मैया’ गाने को लेकर कही दिल छूने वाली बात


एक्ट्रेस  तमन्ना भाटिया, जिन्हें हाल ही में ‘द वीवन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में देखा गया था, ने छठ पूजा के लिए लोगों का धन्यवाद  किया है. फिल्म के गाने ‘छठी मैया’ में छठ पूजा करती नजर आईं एक्ट्रेस  तमन्ना भाटिया ने बताया कि वे इस त्योहार को मनाने को लेकर बेहद खुश हैं.

तमन्ना भाटिया ने मुंबई में मनाई छठ
रविवार को शहर में हो रहे आयोजन के दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं अपने शहर मुंबई में इतने सारे लोगों के साथ छठ पूजा मनाकर बहुत खुश हूं. मुझे बहुत प्यार मिला है. इस त्यौहार की खासियत हमेशा मेरे साथ रहेगी.’ तमन्ना भाटिया ने आगे कहा, ‘मुझे बहुत प्यार मिला है. मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे छठ पूजा पर ‘छठी मैया’ का गाना करने का मौका मिला. दीपक जी अर्नब ने यह फिल्म बनाई है. उन्होंने बहुत श्रद्धा के साथ यह फिल्म बनाई और उस गाने को दिखाया. आज जब हमें इतना प्यार मिल रहा है, तो हम भी बदले में प्यार ही दे सकते हैं.’

तमन्ना ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि जब मैं प्रमोशन के लिए पटना गई थी और वहां गंगा आरती में शामिल हुई थी, तब मेरी इच्छा थी कि काश मैं पटना जाकर छठ पूजा देख पाती. मुझे लगा था कि शायद मैं वहां नहीं जा पाऊंगी, लेकिन मुझे यहां (मुंबई में) बुलाया गया.’

 

क्यों खास है छठ पूजा?

छठ पूजा एक पुराना हिंदू त्योहार है, जो सूर्य देव और छठी मैया की पूजा को समर्पित है. माना जाता है कि छठी मैया बच्चों की रक्षा करती हैं और परिवार में खुशाली लाती हैं. यह 4 दिनों तक चलने वाला त्योहार है, जो मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है.

छठ पूजा पूरे विश्वास और परंपराओं के साथ मनाई जाती है. इसमें खासकर महिलाएं पूरी श्रद्धा के साथ व्रत रखती हैं. और अक्सर लंबे समय तक अन्न-जल का त्याग करती हैं. इस त्योहार की शुरुआत ‘नहाय-खाय’ से होती है, जिसके बाद ‘खरना’ आता है, जब श्रद्धालु सूर्यास्त के बाद अपना दिन भर का व्रत खोलते हैं.

डूबते और उगते सूरज को देते हैं अर्घ्य

इस त्योहार की सबसे महत्वपूर्ण रस्म तीसरे दिन डूबते सूर्य को और अगले दिन उगते सूर्य को ‘अर्घ्य’ देना है, जो आमतौर पर नदियों, तालाबों या पानी की दूसरी जगहों के किनारे किया जाता है. श्रद्धालु ठेकुआ, फल और गन्ना जैसी पारंपरिक चीजें प्रसाद के रूप में तैयार करते हैं. कई अन्य हिंदू त्योहारों से अलग, छठ पूजा में डूबते और उगते, दोनों सूर्यों की पूजा  की जाती है, यह आभार जताने, नई शुरुआत और जीवन व प्रकृति के लगातार चलते रहने का प्रतीक है.

 





Source link

Related Posts

थिएटर हाउसफुल, बॉक्स ऑफिस धमाका, इन डायरेक्टर्स ने दी दो-दो 1000 करोड़ी फिल्में

इंडियन में सिनेमा में कई बड़े-बड़े डायरेक्टर्स हुए, जिन्होंने एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में दीं. आज हम…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

कैसी होगी ‘रामायण 2’? सनी देओल को लेकर भी आई बड़ी खबर, सिनेमैटोग्राफर ने किया खुलासा

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. इसकी दिव्यता के साथ-साथ दर्शकों…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

‘ओम’ के लिए साई पल्लवी ने कटवाए लंबे बाल, नया लुक देख मां ने झट से काट दिया फोन

एक्ट्रेस  साई पल्लवी  एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1-उधिराम : द ब्लड वुड’ में आईपीएस अधिकारी की भूमिका में…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

इस वेडिंग सीजन जरूर ट्राई करें सारा अली खान का ये लहंगा, बैकलेस ब्लाउज बना देगा लुक को खास

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है. शादियों में पहनने के लिए महिलाओं के पास कई तरह के…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top