• Home
  • ताजा खबरें
  • मुंबई: ठाकरे बंधुओं के कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
Image

मुंबई: ठाकरे बंधुओं के कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज, क्या हैं आरोप?


मुंबई में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को एक विरोध मार्च ‘गर्जना मोर्चा’ का नेतृत्व किया, वहीं अब इस कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

मुंबई पुलिस ने बताया की रविवार का ‘गर्जना मोर्चा’ बिना इजाजत के निकाला गया था जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया है. हालांकि इसको लेकर फिलहाल ठाकरे बंधुओं की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं की ‘गर्जना’ पर BJP का पलटवार, कहा- ‘अब क्या घुसपैठिए…’

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप में निकाला था मोर्चा

बता दें कि मुंबई में मेट्रो सिनेमा से बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) हेडक्वार्टर तक निकाले गए इस संयुक्त मार्च में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए तीखा हमला किया गया.

इस मार्च में कम्युनिस्ट पार्टियों, किसानों और वर्कर्स पार्टी ने भी भाग लिया. तिरंगे के पक्ष में पार्टी के झंडे छोड़कर, हजारों प्रदर्शनकारियों ने सख्त जवाबदेही, विवादास्पद विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को खत्म करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए मार्च किया.

बीजेपी शिवसेना ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

वहीं बीजेपी और शिवसेना ने ठाकरे बंधुओं के इस ‘गर्जना मोर्चा’ को पब्लिसिटी स्टंट बताया. महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला करते हुए उनके कार्यक्रम को ‘गर्जना मार्च’ के बजाय “कोल्हे-कुई मार्च (सियारों की आवाज)” बताया.

ये अंगूर खट्टें हैं वाली मानसिकता- बीजेपी

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने इस प्रदर्शन के समय को विश्व पशु दिवस से जोड़ा. विपक्षी दलों पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद उनकी शिकायतें ‘अंगूर खट्टे हैं’ वाली मानसिकता को दिखाती हैं. उन्होंने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे सहित विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए याद दिलाया कि इन नेताओं ने पहले ईवीएम से हुए चुनावों में जीत हासिल की है.

ये भी पढ़ें: मुंबई में फिर एक मंच पर आए ठाकरे ब्रदर्स, सोनिया गांधी का भी जिक्र



Source link

Related Posts

सुल्तानपुरः शहीद का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस ट्रक से भिड़ी, 4 लोगों की मौत

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार (10 अक्टूबर 2027) को भीषण सड़क हादसा हुआ है. बताया गया कि…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

यूपी चुनाव पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘…तो हमारी पार्टी तैयार है’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (2027) को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार (04 अक्टूबर, 2026) को बड़ा…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

CEC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर संजय राउत बोले- ‘1857 जैसा विद्रोह…’

मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

जोधपुर: दिवाली से पहले चुनाव की तारीख, पानी टंकी पर चढ़ा युवक, कहा- हम तो मिठाई…

जोधपुर के घंटियाली गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां पंचायत चुनाव की तारीख बदलवाने की…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top