• Home
  • खेल समाचार
  • मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
Image

मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान


रॉबिन उथप्पा मुंबई इंडियंस के नए बल्लेबाजी कोच बन गए हैं. IPL 2027 के लिए मुंबई टीम को एकदम नया कोचिंग स्टाफ मिल गया है. कुछ दिन पहले ही दिग्गज क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड MI के नए हेड कोच बने थे. मुंबई फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को घोषणा करके बताया कि टीम को नया बल्लेबाजी, फील्डिंग और गेंदबाजी कोच मिल गया है. वहीं धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट गेंदबाजी कोच के तौर पर नियुक्त किया गया है.

मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर को स्टेटमेंट जारी किया. रॉबिन उथप्पा ने बल्लेबाजी कोच के तौर पर कीरोन पोलार्ड की जगह ली है, जो अब MI टीम के हेड कोच बन चुके हैं. वहीं टीम इंडिया के फील्डिंग कोच रह चुके टी दिलीप ने मुंबई इंडियंस को बतौर फील्डिंग कोच जॉइन कर लिया है. न्यूजीलैंड के क्रिकेटर मिचेल मैकलेनेघन गेंदबाजी कोच बने हैं, वहीं पूर्व क्रिकेटर धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट गेंदबाजी कोच का रोल मिला है.

 

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस का कोचिंग स्टाफ

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस एकदम नए कोचिंग स्टाफ के साथ काम करेगी. कीरोन पोलार्ड नए हेड कोच बन गए हैं, यह पोजीशन पहले महेला जयवर्धने संभाल रहे थे. लसिथ मलिंगा की भी छुट्टी कर दी गई है, जिनकी जगह गेंदबाजी कोच के तौर पर न्यूजीलैंड के मिचेल मैकलेनेघन ने ली है.

  • हेड कोच – कीरोन पोलार्ड
  • बल्लेबाजी कोच – रॉबिन उथप्पा
  • गेंदबाजी कोच – मिचेल मैकलेनेघन
  • फील्डिंग कोच – टी दिलीप
  • डेवलपमेंट गेंदबाजी कोच – धवल कुलकर्णी

कोचिंग स्टाफ के बदलने से मुंबई इंडियंस की टीम में भी बड़े बदलाव की बू आने लगी है. एक तरफ दोबारा रोहित शर्मा को कप्तान बनाए जाने की अटकलें हैं, दूसरी ओर सबकी नजरें मुंबई की रिटेंशन लिस्ट पर भी टिकी होंगी. बताते चलें कि 15 नवंबर तक सभी टीमों को IPL 2027 के लिए अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है.

यह भी पढ़ें:

ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20



Source link

Related Posts

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

न्यूजीलैंड में दिखा विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ का वीडियो वायरल

विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए फैंस किस हद तक बेताब रहते हैं, इसकी झलक न्यूजीलैंड…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

IND vs NZ 4th T20I Live Score: हार की कगार पर टीम इंडिया, 89 पर गिरा छठा विकेट; तिलक-नमन क्रीज पर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रेयस…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

भुवनेश्वर पर भरोसा खत्म, वैभव भी OUT, ईशान किशन की वापसी, चौथे टी20 में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग

भारत ने चौथे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है. इस सीरीज में कप्तान श्रेयस अय्यर लगातार…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top