• Home
  • ताजा खबरें
  • भोपालः भारतीय हार्मोनिका महोत्सव-2026 का आयोजन, CM मोहन यादव हुए शामिल
Image

भोपालः भारतीय हार्मोनिका महोत्सव-2026 का आयोजन, CM मोहन यादव हुए शामिल


मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे का सभागार 2 अक्टूबर को माउथ ऑर्गन की सुरीली स्वर लहरियों से गूंज उठा. किसी ने वैष्णव जन तो…, कहता है दिल…, तो किसी ने बार-बार देखो गीत का संगीत बजाया. श्रोता बड़ी देर तक इन स्वर लहरियों में खोए रहे.

कलाकार अनुपम पॉल और देश की सुप्रसिद्ध 17 साल की हार्मोनिका वादिका सिद्धि सोनी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौका था यहां आयोजित ‘भारतीय हार्मोनिका महोत्सव-2026’ का. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हार्मोनिका महोत्सव के 13वें संस्करण का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया.

MP कैबिनेट के बड़े फैसले, 24 हजार 500 करोड़ की योजनाओं को हरी झंडी

संगीत के साधकों का सीएम यादव ने किया अभिनंदन

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज के इस अवसर पर रोमांचित करने वाले संगीत के साधकों का मध्यप्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं. संगीत के प्रति आपका समर्पण अद्भुत है. संगीत भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा है. असल में कला जगत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को साकार करता है. मोदी सरकार कला और संगीत के महान साधकों को पद्म पुरस्कार प्रदान कर उनकी साधना को सम्मानित कर रही है.

‘संगीत की विधा को ऊंचाइयों तक ले जाएगा ये कार्यक्रम’

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि हारमोनिका एसोसिएशन द्वारा भोपाल में आयोजित देश के 13वें सम्मेलन में सहभागी देशभर से पधारे माउथ ऑर्गन कलाकारों का मध्यप्रदेश की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत है. संगीत और कला भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत के अभिन्न अंग हैं.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कला, संगीत एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा कलाकारों को सम्मान और उचित मंच प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. मुझे विश्वास है कि यह सम्मेलन देशभर के कलाकारों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ संगीत की इस मधुर विधा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

भोपाल पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में करेंगे शिरकत



Source link

Related Posts

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

मुख्यमंत्री योगी सरकार की किसान हितैषी नीतियों और मंशा के अनुरूप राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा मंडी…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

यूपी राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. इस बीच सपा चीफ…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

UP में अपराधियों पर शिकंजा, 23 हजार से ज्यादा इनामी गिरफ्तार, 15,233 करोड़ की संपत्ति जब्त

उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध और साइबर क्राइम के खिलाफ कार्रवाई के आंकड़े सरकार ने जारी किए हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

दिल्लीः तंग गलियों में भी पहुंचेगी फायर टीम, 20 बाइक और 26 QRV तैयार

राजधानी दिल्ली में आग और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए फायर सर्विस को अपग्रेड किया गया…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top