• Home
  • खेल समाचार
  • भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक 150 के करीब
Image

भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक 150 के करीब


अभिषेक शर्मा टी20 में अपनी खास पहचान बना चुके हैं, जो पहली गेंद से बड़ा प्रहार करने में नहीं हिचकिचाते. उन्होंने एशियन गेम्स फाइनल में 61 रनों की शानदार पारी खेली, इसके बाद इंदौर में 69 रनों की कमाल पारी खेली. वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में टॉप-5 में शामिल हैं. पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जो दुनिया के उन 2 बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने 200 से ज्यादा छक्के लगाए हैं.

अभिषेक शर्मा की बात करें तो वह अपने 150 छक्कों के करीब हैं. उन्होंने भारत के लिए खेले 66 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2065 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं. वह चौकों के दोहरे शतक से भी 1 हिट दूर हैं, उन्होंने 199 चौके लगाए हैं.

भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज

1. रोहित शर्मा: अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले रोहित शर्मा भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 151 पारियों में 205 छक्के लगाए हैं. ओवरऑल लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ करणबीर सिंह हैं, जिन्होंने 214 छक्के लगाए हैं. रोहित टी20 से संन्यास ले चुके हैं.

2. सूर्यकुमार यादव: दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप जीता था. हालांकि वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान को मैनेजमेंट ने न सिर्फ कप्तानी से हटाया बल्कि टीम से भी बाहर कर दिया. सूर्या ने 107 पारियों में 179 छक्के लगाए हैं.

3. अभिषेक शर्मा: भारत के ओपनर अभिषेक ने 65 पारियों में 142 छक्के लगाए हैं, वह अपने 150 छक्कों से 8 हिट दूर हैं. वह जिस तरह बल्लेबाजी करते हैं, वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 में भी ये आंकड़ा छू सकते हैं.

4. हार्दिक पांड्या: ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक काफी समय से क्रिकेट मैदान से दूर हैं, वह अपनी फिटनेस हासिल नहीं कर पा रहे हैं. पांड्या ने 109 पारियों में 126 छक्के लगाए हैं.

5. विराट कोहली: कोहली भी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, हालांकि वह भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में टॉप-5 में बने हुए हैं. कोहली ने 117 पारियों में 124 छक्के लगाए हैं. इन पांच बल्लेबाजों के आलावा भारत के लिए सिर्फ संजू सैमसन हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के लगाए हैं.

यह भी पढ़ें- 20 ओवर में 300…, भारत-वेस्टइंडीज सीरीज पर संजय मांजरेकर का हैरान करने वाला बयान



Source link

Related Posts

चेज में विराट कोहली का नया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, सचिन तेंदुलकर पीछे छूटे 

‘चेज मास्टर’ के नाम से मशहूर विराट कोहली ने वनडे के चेज में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है. नवंबर, दिसंबर और जनवरी के महीनों…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

0 पर आउट होने वाले रोहित ने बदला मैच! NZ को पहला वनडे हराकर शुभमन गिल का बड़ा बयान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे बुधवार (04 नवंबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया.…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर टेस्ट के नंबर वन गेंदबाज बन गए. बुधवार…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top