सुल्तानपुर में नायब तहसीलदार और दो लेखपालों पर हमले के बाद शासन सख्त हो गया है. एसपी के निर्देश पर एक्टिव पुलिस टीमों ने बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार सुबह एक के बाद एक दो स्थानों पर बदमाशों के हाफ एनकाउंटर हुए, जिसमें दो सगे भाइयों समेत तीन को पैर में गोली लगी. पुलिस ने कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से पिस्टल, तमंचा, गाड़िया और डंपर बरामद हुआ है.
बताया गया है कि पहली मुठभेड़ की घटना सुबह 5 बजे कोतवाली नगर के खैचला में हुई. जहां पुलिस ने राहुल सिंह, नौशाद और मनोज सिंह को गिरफ्तार किया. राहुल सिंह के पैर में गोली लगी. पुलिस के अनुसार, राहुल सिंह अमिलिया कला, थाना कोतवाली नगर का रहने वाला है. वहीं नौशाद प्रतापपुर, थाना बंधुआकला का निवासी है. जबकि मनोज सिंह रवनिया, थाना करौंदीकला का निवासी है.
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
राहुल सिंह पर दर्ज हैं अलग-अलग थानों में 10 मामले
पुलिस ने इनके पास से 32 बोर की एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और स्कॉर्पियो कार (UP44 AY 6094) जब्त कर ली है. पुलिस के मुताबिक, राहुल सिंह के खिलाफ सुल्तानपुर जिले के अलग-अलग थानों में 10 मामले दर्ज हैं. पुलिस ने इनके पास से अवैध मिट्टी खनन में इस्तेमाल किए गए चार डंपर भी मिलने की बात कही.
वहीं दूसरी मुठभेड़ सुबह करीब 8:45 बजे अखंडनगर थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस के मुताबिक, गोली लगने से दो वांछित आरोपी घायल हुए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों के पैर में गोली लगी. पुलिस ने आरोपियों की पहचान संदीप सिंह और प्रशान्त सिंह के रूप में की है. संदीप सिंह अमिलिया कला, थाना कोतवाली नगर का निवासी है. प्रशान्त सिंह महमूदपुर, थाना गोसाईगंज का रहने वाला है.
खनन और राजस्व टीम पर हमले के मामले में थे वांछित
पुलिस के मुताबिक, दोनों कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में खनन और राजस्व टीम पर हमले के मामले में वांछित थे. मौके से .315 बोर का एक देशी तमंचा, .12 बोर का एक देशी तमंचा, दोनों बोर के एक-एक जिंदा कारतूस और एक-एक खोखा कारतूस जब्त किया गया. पुलिस को घटना में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की काली थार कार भी मिली. पुलिस के अनुसार, संदीप सिंह के खिलाफ पहले से छह मामले दर्ज हैं.
‘फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा तो बंद हो जाएंगे अस्पताल’, बोले मंत्री दयाशंकर सिंह














