सिद्धार्थनगर दौरे पर पहुंचे जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया. सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के सेमरहना गांव में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की सात दिवसीय भव्य कथा का आयोजन किया जा रहा है. जौनपुर के पूर्व सांसद श्रीराम कथा में शामिल होने पहुंचे थे.
श्रीराम कथा का श्रवण करने पहुंचे जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का बड़ा ऐलान किया. उन्होंने साफ कहा कि अब वह जेडीयू में नहीं हैं और अगला विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ेंगे. उनके इस बयान ने प्रदेश की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है.
सुभासपा विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, CM योगी को लिखा पत्र
श्रीराम कथा का श्रवण करने पहुंचे थे पूर्व सांसद धनंजय सिंह
बता दें कि डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के सेमरहना गांव में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की सात दिवसीय भव्य कथा का आयोजन किया जा रहा है. जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय बलराम सिंह की पुण्य स्मृति में इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत कराई है. कथा श्रवण के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी कथा का श्रवण करने पहुंचे थे.
सेमरहना गांव में आयोजित श्रीराम कथा का पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा नजर आया. कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. इस आयोजन में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्व मंत्री जय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी समेत तमाम जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों शामिल रहे.
धनंजय सिंह के बयान से बढ़ी हलचल
आयोजनकर्ता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष अपने पिता स्वर्गीय बलराम सिंह की स्मृति में रामकथा का आयोजन कराते हैं. उनका उद्देश्य है कि क्षेत्र के लोग भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादित जीवन से प्रेरणा लें. सात दिवसीय कथा का समापन 5 नवंबर को हवन-पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा. इस धार्मिक आयोजन के बीच सबसे ज्यादा चर्चा जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के राजनीतिक बयान की रही.
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है














