• Home
  • खेल समाचार
  • दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
Image

दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड


दिल्ली में प्रदूषण का स्तर दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है. नवंबर, दिसंबर और जनवरी के महीनों में लोग इससे काफी परेशान रहते हैं. इसी समस्या को देखते हुए दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट बोर्ड यानी DDCA ने बीसीसीआई से मुकाबला शिफ्ट करवाने की अपील की है. 13 से 19 दिसंबर के बीच भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना तय है. इसी मैच को लेकर दिल्ली क्रिकेट बोर्ड अपनी बात रखी. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि DDCA ने भारतीय क्रिकेट क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सामने यह डिमांड रखी है. इसके अलावा स्टेडियम में हो रहे नवीनीकरण का भी हवाला दिया गया है. रिपोर्ट में दिल्ली बोर्ड के एक सोर्स के हवाले से कहा गया, “प्रदूषण एक बड़ा कारण है और इसके अलावा नवीनीकरण का काम भी चल रहा है. इसलिए हमने BCCI से अनुरोध किया है कि मैच को दिल्ली से बाहर ले जाया जाए.”

हालांकि अभी इसको लेकर किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि मुकाबले को लेकर बीसीसीआई क्या फैसला करता है. दिल्ली में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है. वनडे के बाद 3 मैचों की टी20 सीरीज भी होगी. हालांकि टी20 सीरीज का कोई मैच दिल्ली के लिए शेड्यूल नहीं है. 

2017 भारत-श्रीलंका मैच प्रदूषण बना ने बढ़ाई थी मुश्किल 

दिसंबर 2017 में दिल्ली के मैदान पर भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट खेला जा रहा था. मैच में श्रीलंकाई खिलाड़ियों को प्रदूषण के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. खिलाड़ियों को उल्टियां होने लगी थीं. दिल्ली क्रिकेट बोर्ड नहीं चाहता है कि इस तरह की चीजें दोबारा हों. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पर क्या नतीजा निकलता है.

वनडे सीरीज का शेड्यूल 

पहला वनडे: 13 दिसंबर, दिल्ली

दूसर वनडे: 16 दिसंबर, बेंगलुरु 

तीसरा वनडे: 19 दिसंबर, अहमदाबाद. 

 

यह भी पढ़ें: चेज में विराट कोहली का नया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, सचिन तेंदुलकर पीछे छूटे



Source link

Related Posts

0 पर आउट होने वाले रोहित ने बदला मैच! NZ को पहला वनडे हराकर शुभमन गिल का बड़ा बयान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे बुधवार (04 नवंबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया.…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर टेस्ट के नंबर वन गेंदबाज बन गए. बुधवार…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

दमदार प्रदर्शन पर अंशुल कंबोज ने भरी हुंकार; बोले- ‘एक खराब मैच करियर तय नहीं करता’

भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने बुधवार (04 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

शान से फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से रौंदा

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार (04 नवंबर) को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराकर…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top