• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
Image

‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार


हिट टीवी सीरीज़ ‘ब्रेकिंग बैड’ में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाने के लिए मशहूर आरजे मिट्टे  का सोमवार, 12 अक्टूबर को निधन हो गया था. वे 34 साल के थे. कई रिपोर्ट्स में आरजे मिट्टे के सुसाइड करने के दावे किए जा रहे थे. वहीं अब एक्टर की निधन की असली वजह सामने आ गई है.

आरजे मिट्टे की मौत की क्या है असल वजह? 
बता दें कि पुलिस ने आरजे मिट्टे की मौत में किसी गड़बड़ी की आशंका को खारिज कर दिया है. उनके निधन की खबर आने के एक दिन बाद, एक्टर के रिप्रेजेंटेटिव ने ‘पेज सिक्स’ को कंफर्म  किया है कि मिट्टे ने आत्महत्या की थी. हालांकि, ब्राउनविले पुलिस विभाग ने कहा, “मौत की वजह और तरीका अभी पता नहीं चल पाया है, क्योंकि अभी जांच चल रही है.” ‘पीपल’ के अनुसार, एक जज ने सोमवार को लोकल टाइम के मुताबिक दोपहर 1.32 बजे मिट्टे को मृत घोषित कर दिया. हालांकि पोस्टमार्टम से और जानकारी मिलने की उम्मीद है, लेकिन अधिकारियों को किसी गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं..

आरजे मिट्टे कब आखिरी बार पब्लिकली आए थे नजर
मिट्टे की मौत कई लोगों के लिए बड़ा सदमा है, क्योंकि एक्टर ने 10 अक्टूबर को अपनी पार्टनर कैनेडी सुआरेज को प्रपोज करने के बाद अक्टूबर 2025 में उनसे सगाई की थी. इस जोड़े ने पिछले कुछ सालों में कई बार एक साथ रेड-कार्पेट पर मौजूदगी दर्ज कराई थी.

मिट्टे को आखिरी बार 2 अक्टूबर को पब्लिकली देखा गया था जब उन्होंने अपनी फिल्म ‘टॉकिंग टू स्ट्रेंजर्स’ के बारे में इंस्पायरिंग पॉडकास्ट ‘स्टॉरोस एंटरटेनमेंट’ से बात की थी. वे 5 अक्टूबर को ‘जो वल्पिस पॉडकास्ट’ में भी शामिल हुए थे, जहां उन्होंने ‘ब्रेकिंग बैड’ में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाने के अपने एक्सपीरियंस और भरपूर तरीके से जीवन जीने के महत्व पर चर्चा की थी.

ब्रायन क्रैंस्टन ने श्रद्धांजलि दी
मिट्टे के  निधन की खबर के बाद, उनके साथ काम कर चुके कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और मशहूर एमसी सीरीज़ में उनके काम को याद किया. ब्रायन क्रैंस्टन, जिन्होंने मिटे के ऑन-स्क्रीन पिता वॉल्टर व्हाइट का किरदार निभाया था, ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया है.

 

 



Source link

Related Posts

4 हजार करोड़ी ‘रामायण’ से टक्कर लेगी ये 10 फिल्में, साउथ से बॉलीवुड तक में मचेगा खूब गदर

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ दिवाली पर रिलीज होने जा रही है. अनुमान है कि भारत में 100…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

‘हुनर है तो आगे जाएंगे’, नेपोटिज्म पर नील नितिन मुकेश का दो टूक जवाब

‘जॉनी गद्दार’ के लिए फिल्मफेयर में बेस्ट मेल डेब्यू का खिताब जीतने वाले एक्टर नील नितिन मुकेश का…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

राणा दग्गुबाती संग कंगना का पहला प्रोजेक्ट होगा ‘स्केरी पिक्चर’, रवि बाबू करेंगे डायरेक्ट

कंगना रनौत काफी समय से किसी हिंदी हॉरर फिल्म में नजर नहीं आई हैं. उनकी आखिरी हॉरर मूवी…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

‘दोस्त हो तो गूगल जेमिनी जैसा…’, बर्थडे से पहले शाहरुख खान को मिला सरप्राइज

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. इस खास मौके से…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top