• Home
  • खेल समाचार
  • बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
Image

बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री


बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 16000 रन पूरे कर लिए हैं। ये आंकड़ा उन्होने रविवार, 18 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए छुआ। ट्राई सीरीज के इस पहले मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 306 रनों का लक्ष्य रखा। सलमान अली आगा ने शानदार शतकीय पारी खेली।

पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच ट्राई नेशन सीरीज चल रही है. पहला मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच है, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम ने 305 रन बनाए. सलमान अली आगा ने शानदार शतक जड़ा, उन्होंने 90 गेंदों में 107 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 10 चौके जड़े. इससे पहले तीसरे नंबर पर आए बाबर आजम ने 45 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके लगाए. वह अपने अर्धशतक से चूक गए, लेकिन इस पारी में 16000 इंटरनेशनल रनों का आंकड़ा छू लिया.

16000 रन बनाने वाले पांचवें पाकिस्तानी

बाबर आजम पाकिस्तान के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 रनों का आंकड़ा छुआ. इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज इंजमाम उल हक हैं, जिन्होंने 499 मैचों में खेली 551 पारियों में 20580 रन बनाए.

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

  • 20580 – इंजमाम उल हक
  • 17790 – यूनिस खान
  • 17300 – मोहम्मद यूसुफ
  • 16213 – जावेद मियांदाद
  • 16038 – बाबर आजम

पाकिस्तान से सिर्फ इंजमाम उल हक हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. बाबर अभी इस आंकड़े से काफी दूर हैं, हालांकि वह चौथे नंबर पर मौजूद जावेद मियांदाद को पीछे छोड़ने के करीब हैं.

टॉप पर सचिन तेंदुलकर

वर्ल्ड क्रिकेट में देखें में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं, जिन्होंने अपने करियर में खेली 782 पारियों में 34357 रन बनाए. वह अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 30 हजार रनों का आंकड़ा छुआ है. दूसरे नंबर पर मौजूद विराट कोहली के नाम 28527 रन हैं, जो अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. तीसरे नंबर पर कुमार संगाकारा हैं, जिन्होंने अपने करियर में 28016 इंटरनेशनल रन बनाए.

यह भी पढ़ें- आज है भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का दूसरा मैच, जानें कब-कहां देखें लाइव



Source link

Related Posts

कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान

मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट हैं, यह कहना है बंगाल टीम के हेड कोच लक्ष्मीरत्न शुक्ला का. शमी…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल

सलमान अली आगा ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक जड़ा, जिसके बाद किए गए सेलिब्रेशन की भी चर्चा…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

भारतीय गेंदबाजों ने किया जिम्बाब्वे का बुरा हाल, 102 रन पर ढेर

भारतीय बॉलर्स की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 102 रन ही बना सकी. भारत…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है. पहले टी20, फिर वनडे लेकिन टेस्ट सीरीज को लेकर…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top