• Home
  • खेल समाचार
  • भारतीय गेंदबाजों ने किया जिम्बाब्वे का बुरा हाल, 102 रन पर ढेर
Image

भारतीय गेंदबाजों ने किया जिम्बाब्वे का बुरा हाल, 102 रन पर ढेर


भारतीय बॉलर्स की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 102 रन ही बना सकी. भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों का दूसरा टी20 मैच रायपुर में खेला जा रहा है. टीम इंडिया के स्पिनरों ने ऐसा जाल बिखेरा कि जिम्बाब्वे की बल्लेबाज एक के बाद एक अपना विकेट खोती चली गईं.

नई गेंद से भारतीय गेंदबाज इतने घातक सिद्ध हुए कि पहले 8 ओवरों में जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 30 रन बना पाई थी और 3 विकेट भी खो दिए. चीपो मुगेरी और कप्तान जोसेफीन नकोमो के बीच 45 रनों की साझेदारी जरूर हुई, लेकिन 75 के स्कोर पर मुगेरी के आउट होने के बाद सारे विकेट गिरते चले गए. कप्तान नकोमो 27 रन बनाकर नाबाद लौटीं, लेकिन उनकी यह पारी सिर्फ 77 के स्ट्राइक रेट से आई.

जिम्बाब्वे फिर करेगा कमाल

ध्यान रहे कि पहला टी20 मैच भी इसी मैदान पर खेला गया था. उस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम उलटफेर करते-करते रह गई थी. उस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए थे. जवाब में उसके गेंदबाजों ने भारतीय टीम के पहले 4 विकेट महज 19 के स्कोर पर ले लिए थे. मगर उसके बाद निकी प्रसाद और दीप्ति शर्मा ने टीम इंडिया की वापसी करवाई थी. एक बार फिर वही मैदान है, जिम्बाब्वे 102 रन बना पाई है, लेकिन उसके पास वह गेंदबाजी लाइन-अप है, जो भारतीय बल्लेबाजों को संकट में डाल सकता है.

भारत ने 7 गेंदबाजों का किया इस्तेमाल

भारतीय टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना ने कुल 7 गेंदबाजों से बॉलिंग करवाई. निकी प्रसाद सबसे प्रभावी रहीं, जिन्होंने 2 ओवरों में सिर्फ 7 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया. उनके अलावा क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी को एक-एक सफलता मिली. अरुंधति रेड्डी और शेफाली वर्मा खाली हाथ लौटे.

सीरीज में भारत 1-0 से आगे चल रहा है. पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. दूसरे टी20 में टीम इंडिया 103 रनों के लक्ष्य को हासिल करके सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना सकता है.

यह भी पढ़ें:

कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल



Source link

Related Posts

कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल

सलमान अली आगा ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक जड़ा, जिसके बाद किए गए सेलिब्रेशन की भी चर्चा…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है. पहले टी20, फिर वनडे लेकिन टेस्ट सीरीज को लेकर…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश की पहली पारी 202 रनों पर समाप्त हो गई.…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा

भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मैच में 9 विकेट से हरा दिया है. स्मृति मंधाना और शेफाली…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top