• Home
  • खेल समाचार
  • कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
Image

कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल


सलमान अली आगा ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक जड़ा, जिसके बाद किए गए सेलिब्रेशन की भी चर्चा हो रही है. कुछ फैंस का मानना है कि उन्होंने इस शतक से चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है. बता दें कि आगा को हाल ही में टेस्ट टीम से ड्राप कर दिया गया था, उन्हें टी20 की कप्तानी से भी हटा दिया गया. इसके बाद उन्होंने वनडे करियर में अपना सबसे तेज शतक जड़ दिया.

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 305 रन बनाए. सलमान अली आगा ने 90 गेंदों में 107 रन बनाए, उन्हें आसीथा फर्नांडो ने आउट किया.

सलमान अली आगा का सेलिब्रेशन वायरल

सलमान का ये शतक उनके लिए बहुत जरुरी था, क्योंकि पिछले कुछ समय से उनका समय सही नहीं चल रहा था. पहले टेस्ट टीम से ड्राप, फिर कप्तान जाना. सलमान को इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम से बाहर कर दिया था. अब टी20 कप्तानी से हटाए जाने के बाद उन्होंने आलोचकों को तूफानी शतक से जवाब दिया है.

इस मैच में बाबर आजम ने भी एक बड़ा मुकाम हासिल किया, उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर के 16000 रन पूरे किए. वह इस आंकड़े को छूने वाले पाकिस्तान के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज इंजमाम उल हक हैं, जो अकेले पाकिस्तानी हैं जिन्होंने 20 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाए हैं.

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बहुत खराब हुई. टीम ने अपने 4 विकेट 100 रनों के अंदर गंवा दिए थे. हालांकि इसके बाद पवन रतनायके और जनिथ लियानागे के बीच अच्छी साझेदारी हुई. जिससे श्रीलंका की जीत की उम्मीद फिर जाग उठी. खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने 35 ओवरों में 196 रन बना लिए, उन्हें जीतने के लिए 90 गेंदों में 110 रन चाहिए थे.

यह भी पढ़ें- 4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज



Source link

Related Posts

भारतीय गेंदबाजों ने किया जिम्बाब्वे का बुरा हाल, 102 रन पर ढेर

भारतीय बॉलर्स की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 102 रन ही बना सकी. भारत…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है. पहले टी20, फिर वनडे लेकिन टेस्ट सीरीज को लेकर…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश की पहली पारी 202 रनों पर समाप्त हो गई.…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा

भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मैच में 9 विकेट से हरा दिया है. स्मृति मंधाना और शेफाली…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top