• Home
  • ताजा खबरें
  • पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
Image

पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत


महाराष्ट्र के पुणे में सड़क पर खुदाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. येरवडा इलाके में जल निकासी लाइन बिछाने के लिए खोदे गए 8 से 10 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से 69 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान प्रदीप परदेशी के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, यह घटना 17 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे चित्रा चौक सब्जी मंडी के पास हुई.

पुलिस के अनुसार, प्रदीप परदेशी सड़क पर पैदल जा रहे थे. इसी दौरान पास से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा ने कथित तौर पर उन्हें टक्कर मार दी. इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खुदाई के लिए बनाए गए गहरे गड्ढे में गिर गए. हादसे के बाद उन्हें येरवडा के शुभंकर अस्पताल ले जाया गया. यहां इलाज के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई.

लातूर में युवक की निर्वस्त्र कर हुई पिटाई, निजी अंगों पर डाला पेट्रोल

15 दिनों से चल रहा था काम

लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक युवराज नंद्रे ने बताया कि घटनास्थल पर पिछले 15 दिनों से जल निकासी लाइन बिछाने का काम चल रहा था. उनके मुताबिक, एहतियात के तौर पर खुदाई वाली जगह के चारों ओर बैरिकेड भी लगाए गए थे. हालांकि, इस घटना में बुजुर्ग के गड्ढे में गिरने की परिस्थितियों को लेकर पुलिस ने पूछताछ की है.

पुलिस को इस घटना की जानकारी 18 अक्टूबर की सुबह अस्पताल से मिली मेडिकल-लीगल केस (एमएलसी) की सूचना के जरिए हुई. शुरुआत में पुलिस को बताया गया था कि एक वाहन फिसलकर गड्ढे में गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई.

बाद में पुलिस ने मृतक के परिवार से संपर्क किया और घटना के बारे में जानकारी जुटाई. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक युवराज नंद्रे के मुताबिक, परिवार ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद वे पुलिस स्टेशन जाकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे.

‘टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं’, बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे

पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है. परिवार की शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने सड़क और अन्य नागरिक परियोजनाओं के लिए खुदाई के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है.



Source link

Related Posts

शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए

लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में 10 दिन बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Dussehra 2026: रावण गांव जहां होती है रावण की पूजा, नहीं देखता कोई दशहरा

देशभर में जहां विजयादशमी (दशहरे) पर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है और रावण…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले पूर्वांचल में बस्ती जिले की हरैया विधानसभा सीट पर सियासी घटनाक्रम तेज हो…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

‘साइकिल का हैंडल संभाल नहीं पा रहे अखिलेश…’, ओम प्रकाश राजभर का निशाना

योगी सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कन्नौज में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top