• Home
  • खेल समाचार
  • प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
Image

प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े


प्रज्ञान ओझा बीसीसीआई मेंस सिलेक्शन कमिटी के नए चीफ नियुक्त हुए हैं. बीसीसीआई ने सोमवार को आधिकारिक ऐलान करते हुए बताया कि रमेश पवार को भी सिलेक्शन कमिटी में शामिल किया गया है. बोर्ड ने स्टेटमेंट में बताया कि क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी (CAC) ने पुरुष चयन समिति के एक सदस्य की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की. बीसीसीआई मुख्यालय में आवेदकों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू हुआ, जिसके बाद उन्होंने सर्वसम्मति से पवार को नियुक्त करने की सिफारिश की.

रमेश पवार ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं. क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने कई अहम कोचिंग भूमिकाएं निभाईं. वह भारतीय महिला टीम, मुंबई और गुजरात के हेड कोच रहे. वह BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बॉलिंग कोच के पद पर भी रहे हैं. उनके कोच रहते हुए भारतीय महिला टीम ने एशिया कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता.

सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने के आधार पर प्रज्ञान ओझा समिति के चेयरमैन नियुक्त किए गए. 40 वर्षीय प्रज्ञान ने भारत के लिए 24 टेस्ट खेले, जिनमें उन्होंने 113 विकेट लिए. उन्होंने भारत के लिए आखिरी टेस्ट साल 2013 में 27 साल की उम्र में खेला था.

बीसीसीआई ने पुरुष चयन समिति के चेयरमैन के रूप में अजीत अगरकर की तारीफ करते हुए उनके समर्पण, दृढ़ विश्वास और योगदान की सराहना की. अगरकर जुलाई 2023 से सितंबर, 2026 तक इस पद पर रहे, इस दौरान भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफियां, दो एशिया कप खिताब और लगातार दो बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीते.

मेंस सिलेक्शन कमिटी

प्रज्ञान ओझा (चीफ), शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा, रमेश पवार.

यह भी पढ़ें- कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक



Source link

Related Posts

पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा

भारतीय टीम को अगली टी20 सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है. हाल ही में श्रेयस अय्यर की कप्तानी…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

आज है भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का दूसरा मैच, जानें कब-कहां देखें लाइव

स्मृति मंधाना की नजर आज अपनी पहली टी20 सीरीज जीत पर होगी. भारतीय महिला क्रिकट टीम और जिम्बाब्वे…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द

भारत दौरे पर वेस्टइंडीज की टी20 टीम में एक बार वही झलक दिखाई दी, जिसने 2012 और 2016…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री

बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 16000 रन पूरे कर लिए हैं। ये आंकड़ा उन्होने रविवार, 18…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top