Image

‘बहुत जल्द…’, भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग


अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के साथ ट्रेड डील पर बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने सोमवार (19 अक्टूबर) को कहा कि दोनों देश ट्रेड डील को फाइनल करने के करीब पहुंच चुके हैं. रुबियो भारत आने वाले हैं और वे मुंबई में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुलाकात करेंगे.

रुबियो ने भारत दौरे से पहले कहा, ‘हम इस समय भारत के साथ ट्रेड डील को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं. हम ऐसा करने के बहुत करीब हैं.’ रूसी तेल और गैस के मुद्दे पर रुबियो ने कहा कि वैश्विक आपूर्ति और कीमतों पर पड़ने वाले असर को देखते हुए अमेरिका को पिछले कुछ महीनों में कई प्रतिबंधों में छूट देनी पड़ी है.

तेल-गैस और ट्रेड डील पर क्या-क्या बोले रुबियो

आईएएनएस के मुताबिक रुबियो ने रूस से तेल-गैस खरीदने के मामले पर कहा, ‘पिछले कुछ महीनों में हमें प्रतिबंधों में छूट देनी पड़ी क्यों कि उनका असर वैश्विक आपूर्ति और कीमतों पर पड़ रहा था. हमें इन सभी कारकों का संतुलन बनाना होता है. हम इस समय भारत के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं और इसके काफी करीब हैं. यही वे पहलू हैं, जिन पर राष्ट्रपति राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी छूट या इसी तरह के फैसले लेते समय विचार करते हैं.’

भारत और अमेरिका पहले चरण के व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब पहुंच चुके हैं. हालांकि डेयरी क्षेत्र तक पहुंच का मुद्दा अब भी सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है. अमेरिका, भारत के डेयरी क्षेत्र में जगह बनाना चाहता है, लेकिन भारत अभी तक इसके लिए तैयार नहीं है. 

गौरतलब है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 20 अक्टूबर को मुंबई में मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों नेताओं के भारत और अमेरिका के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी. भारत-अमेरिका वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ-साथ ऊर्जा, व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों और द्विपक्षीय सहयोग के अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा करने की उम्मीद है.

इनपुट – आईएएनएस

यह भी पढ़ें : ‘लॉरेंस बिश्नोई साहब’, DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- ‘जो…’



Source link

Related Posts

फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- ‘मिस्टर मैक्रों, अब…’

फ्रांस में महंगाई और पब्लिक सर्विस के खराब हालात के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. कई शहरों…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Explained: फ्रांस से लेकर पुर्तगाल और इटली तक, आखिर क्यों सुलग रहा है यूरोप

वर्तमान समय में दुनिया के कई प्रमुख देशों में गंभीर आर्थिक संकट, महंगाई, आवास की भारी कमी और…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से…’

इजराइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को डर सता रहा है कि आने वाले समय में अमेरिका इजराइल…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू तीन दिवसीय दौरे पर पाकिस्तान जा रहे हैं. मुइज्जू 20-22 अक्टूबर तक द्विपक्षीय…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top