Image

नॉर्दन ब्रिज पर ड्रोन ब्लास्ट से उठे धुएं के गुबार, वायरल हुआ वीडियो


रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला किया है. रूस ने कीव के नॉर्दन ब्रिज पर हमला किया है. मॉस्को की तरफ से यूक्रेन की राजधानी पर हमले से काफी नुकसान हुआ है. ब्रिज पर आकर ड्रोन ब्लास्ट की वीडियो सामने आई है. ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

वायरल हो रहे वीडियो में जैसे ही ड्रोन से पुल पर हमला होता है वो आग की लपटों में आ जाता है और वहां पर काले धुएंका गुबार उठता दिखाई दे रहा है.  उस समय ब्रिज पर कार भी चल रही थीं. इस हादसे से दो लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. 

जर्मनी के चांसलर आए हैं कीव
रूस से ड्रोन से हमला ऐसे समय में किया है जब जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज यूक्रेन के राष्ट्रपति  वोलोदिमिर जेलेंस्की से मिलने के लिए कीव आए हुए हैं. उनके आने पर शहर में रेड सायरन बज रहे थे. तब धमाकों की आवाज सुनाई दी और एयर सिस्टम एक्टिव हो गए.

दूसरी बार पुल को बनाया निशाना
रूस ने नॉर्दन ब्रिज को दूसरी बार अपना निशाना बनाया है. इससे पहले गुरुवार-शुक्रवार को कीव के साउदर्न ब्रिज पर 24 घंटे से भी कम में पांच बार हमला किया था. साउदर्न ब्रिज पर हमले से सड़क यातायात पर असर पड़ा है.

यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि राजधानी के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर रूसी हमले कीव को दो हिस्सों में बांटने की कोशिश कर रहे हैं.कीव नीपर नदीं के किनारे बसा हुआ है, जिस तरह से रूस   यूक्रेन पर हमला कर रहा है उससे शहर का संपर्क प्रभावित हो रहा है.

रूस के रक्षा मंत्रालय ने नॉर्दर्न ब्रिज पर हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि वहां से सैनिकों और सैन्य उपकरणों की आवाजाही होती थी, इसलिए उसे निशाना बनाया गया.ओदेसा बंदरगाह की तरफ ले जाए जा रहे दो कार्गो जहाजों पर हमला किया गया है.

ये भी पढ़ें: SIR विवाद: ‘रिटायरमेंट के दिन…’, जस्टिस भुइयां के बयान से विपक्ष आक्रामक, कांग्रेस की बैठक



Source link

Related Posts

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में पिछड़े लूला, भारी पड़े फ्लावियो बोल्सोनारो, पढ़ें रिजल्ट

ब्राजील में राष्ट्रपति पद का चुनावी संग्राम कड़े मोड़ पर पहुंच गया है.  पहले दौर के मतदान के…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

रूस में ‘किलर वायरस’, महिला की मौत के बाद 5 अस्पताल सील, सैकड़ों लोग क्वारंटीन

रूस के साइबेरिया इलाके में रिसर्च लैब में काम करने वाली महिला टैक्नीशियन की मौत से इलाके में…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

भारत पर टैरिफ से अमेरिकी नाराज! ट्रंप पर सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों और बढ़ती महंगाई को लेकर बड़ी संख्या में अमेरिकी उनसे नाखुश…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

‘फिर होगा अटैक’, अलकायदा की वॉर्निंग! फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की तारीफ

अलकायदा ने फ्लाई दुबई के हमला करने वाले ओमानी पायलट हिमामी अल हमामी की जमकर तारीफ की है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top