• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘दृश्यम 3’ ओपनिंग डे पर 66 करोड़ के पार, टूटा शाहरुख खान की ‘पठान’ का रिकॉर्ड
Image

‘दृश्यम 3’ ओपनिंग डे पर 66 करोड़ के पार, टूटा शाहरुख खान की ‘पठान’ का रिकॉर्ड


Drishyam 3 Box office Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज से पहले ही छा गई थी. इसने एडवांस बुकिंग में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. आलम ये है कि इसकी कमाई ओपनिंग डे पर भी थमी नहीं बल्कि धमाकेदार कलेक्शन भी किया. मानो जैसे बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ही आ गया है, जैसा कि 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्में रिलीज होने के बाद आया था.

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है. वहीं, 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म भी. इतना ही नहीं, अब तो इसने पहले दिन ही 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है, जिसके बाद अब शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया. इसने ओपनिंग डे पर शाहरुख की भी फिल्म के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. 
– सैकनिल्क के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने रात 10.30 बजे तक 66.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
– वहीं, फिल्म को 15,735 शोज भी मिल चुके हैं.
– इसकी 59.0% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है.
– जबकि फिल्म को केवल हिंदी भाषा में ही रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े ‘बॉर्डर 2’ समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘पठान’-‘डंकी’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड

इतना ही नहीं, अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ और ‘डंकी’ का भी पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सैकनिल्क के अनुसार, ‘पठान’ ने पहले दिन हिंदी, तमिल और तेलुगु सबका मिलाकर 57 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि इसका हिंदी कलेक्शन 55 करोड़ रहा था. वहीं, ‘डंकी’ ने पहले दिन 29.20 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) किया था, जिसे अब अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने तोड़ दिया है.

अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘दृश्यम 3’

इसी के साथ ही ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के लिए पहले ही दिन मील का पत्थर बन गई है. ये उनके करियर की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. इसने ‘सिंघम अगेन’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों को पहले दिन के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. देखिए अजय देवगन की टॉप 10 ओपनिंग करने वाली फिल्में…

1. दृश्यम 3- 66.75 करोड़
2. सिंघम अगेन- 43.7 करोड़ 
3. सिंघम रिटर्न्स- 32.09 करोड़
4. गोलमाल अगेन- 30.14 करोड़
5. रेड 2- 19.71 करोड़
6. टोटल धमाल- 16.5 करोड़
7. धमाल 4- 15.5 करोड़
8. दृश्यम 2- 15.38 करोड़
9. शैतान 2- 15.21 करोड़
10. तान्हाजी द अनसंग वॉरियर- 15.1 करोड़

आपको बता दें कि ‘दृश्यम 3’ हिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का त्रिक्वल है. इसे स्ट्रॉन्ड वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है क्योंकि फिल्म की फ्रेंचाइजी पर पहले से ही हिट का टैग था. इसे 2026 की बेस्ट क्राइम थ्रिलर फिल्म भी कहा गया. 



Source link

Related Posts

एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, ऑक्सीजन सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का बाली में एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

कभी 1 हजार रुपये कमाता था ये एक्टर, अब एक एड के लेता है 1 लाख, मुंबई में खरीदा लग्जरी घर

फिल्मी दुनिया में किसकी किस्मत कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. आज बात एक ऐसे अभिनेता…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

‘बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी’, ‘दृश्यम 3’ का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म

अजय देवगन इन दिनों फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

थर्सडे को ‘द वन’ ने मचाई धूम, 50 करोड़ के हुई पार, ‘ओ रोमियो’ समेत साल की 35 फिल्मों की दी मात

दीपक मिश्रा के निर्देशन में बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर फिल्म ‘द वन’  बॉक्स…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top