• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘800 करोड़ से भी कम की लागत में बनी है रामायण पार्ट 1’, राम गोपाल वर्मा का दावा, नमित मल्होत्रा को लेकर कह दी ये बात
Image

‘800 करोड़ से भी कम की लागत में बनी है रामायण पार्ट 1’, राम गोपाल वर्मा का दावा, नमित मल्होत्रा को लेकर कह दी ये बात


रणबीर कपूर स्टारर और नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. इस फिल्म ने रिलीज के महज 11 दिनों में 750 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है. वहीं इस फिल्म को 400 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनाया हुआ बताया जा रहा है. हालांकि फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा ने फिल्म की इतनी मोटी लागत को बकवास कहा है और उन्होंने  ‘रामायण’ के खर्च की पोल खोली है.

फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने नमित मल्होत्रा ​​की दो पार्ट वाली फिल्म ‘रामायण’ के बजट को लेकर दावा किया है कि पहला भाग 800 करोड़ रुपये से भी कम बजट में बना है. उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि फिल्म का दूसरा भाग पहले भाग के मुकाबले 10 गुना ज्यादा कमाई कर सकता है, क्योंकि इसमें बड़े लेवल के एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे. 

हाउस हेल्प्स के लिए ‘रामायण’ के टिकट खरीद रहीं राम गोपाल वर्मा की मां
रविवार, 15 नवंबर को ‘एक्स’ (ट्विटर) पर की गई अपनी लंबी पोस्ट में राम गोपाल वर्मा ने  नमित मल्होत्रा ​​की सोच और कमर्शियल सूझबूझ की तारीफ की. फिल्म की पॉपुलैरिटी से जुड़ा एक पर्सनल किस्सा शेयर  करते हुए, ‘रंगीला’ के निर्देशक ने बताया कि उनकी मां अपने रेजिडेंशियल कॉम्पलैक्स में काम करने वाले लोगो जैसे हाउस हेल्प्स और सिक्योरिटी गार्ड्स के लिए खुद टिकट खरीद रही हैं.

उन्होंने लिखा, “मेरी बेहतरीन फिल्मों के लिए भी उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया था, लेकिन मेरी मां नमित मल्होत्रा ​​की ‘रामायण’ के लिए अपने रेजिडेंशियल कॉम्प्लैक्स के नौकरों, चौकीदारों के वास्ते टिकट खरीद रही हैं. इस फिल्म को लेकर इतना जबरदस्त क्रेज है कि यह बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है और तेजी से भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनकर उभर रही है. इसके बावजूद, कुछ जलने वाले लोग यह शोर मचा रहे हैं कि इसकी कमाई अभी भी काफी नहीं है, क्योंकि हर भाग का बजट 2000 करोड़ रुपये है, यानी दोनों भागों का कुल बजट 4000 करोड़ रुपये हो जाता है.”

 

‘पहला पार्ट 800 करोड़ से भी कम की लागत में बना है’
फिल्म के दो भागों के लिए बताए जा रहे 4,000 करोड़ रुपये के बजट को लेकर चल रही अटकलों पर बात करते हुए, वर्मा ने कहा,”मुझे पता चला है कि पहले भाग की असल लागत 800 (करोड़) से थोड़ी कम है. इसमें आपसी फायदे वाली डील्स, ग्लोबल टैक्स बेनिफिट्स और सब्सिडी जैसी चीजें शामिल हैं, जिनसे कुल लागत और भी कम हो जाएगी. सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि कोई भी अनुभवी फिल्म निर्माता फिल्म देखकर समझ सकता है कि इसकी लागत इससे ज्यादा नहीं हो सकती.”

दोनों पार्ट्स का खर्चा एक जैसा नहीं
वर्मा ने इस कॉन्सेप्ट पर भी सवाल उठाया कि दोनों भागों का बजट एक जैसा होगा. उन्होंने समझाया कि फिल्म बनाने का खर्च अलग-अलग सीक्वेंस के हिसाब से काफी बदल सकता है. अपनी बात को समझाने के लिए उन्होंने फिल्म के अलग-अलग हिस्सों, खासकर क्लाइमेक्स पर होने वाले खर्च की तुलना की. उन्होंने कहा, “कुछ लोग तो इतनी बेवकूफी भरी बात सोचते हैं कि दोनों भागों का खर्च एक जैसा होगा. यह तो ऐसा सोचने जैसा है कि किसी फिल्म में इंटरवल से पहले और इंटरवल के बाद का खर्च एक जैसा होगा. मुझे ऐसी फिल्मों के बारे में पता है, जिनमें कुल खर्च का 50% हिस्सा सिर्फ क्लाइमेक्स पर ही आ गया था.”

उन्होंने आगे बताया कि खर्च का एक बड़ा हिस्सा ‘रामायण’ की दुनिया बनाने में जाएगा. इनमें से कई चीजों (एसेट्स) का इस्तेमाल बाद में सीक्वल और गेमिंग जैसे अन्य प्रोजेक्ट्स में भी किया जा सकता है. उन्होंने कहा, “इसके अलावा, लागत का एक बड़ा हिस्सा ‘रामायण’ की दुनिया बनाने में जाएगा. ये चीजें भविष्य में गेमिंग और अन्य कामों के लिए एसेट्स बन जाएंगी, जिनमें दूसरे भाग के लिए जरूरी चीजें भी शामिल हैं. ये सब नमित के भविष्य के दूरदर्शी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं, सच कहूं तो, बॉलीवुड के ज्यादातर निर्माता, व्यापारी और खुद को विशेषज्ञ मानने वाले लोग शायद इस बात को समझ भी नहीं पाएंगे.”

‘पार्ट 1 ही पूरी लागत वसूल कर लेगी’
फिल्म निर्माता का मानना ​​है कि पहला भाग इतनी कमाई कर सकता है कि उससे न केवल पहले भाग का, बल्कि शायद दोनों फिल्मों का खर्च भी निकल आए. उन्होंने यह भी बताया कि नॉन-थियेट्रिकल राइट्स और सीक्वल के जरिए एडिशनल कमाई भी हो सकती है. उन्होंने कहा, “जिस तरह से अभी चीजें तेजी से आगे बढ़ रही हैं, उसे देखते हुए यह साफ है कि नमित मल्होत्रा ​​पार्ट 1 की पूरी लागत (या शायद दोनों पार्ट्स की लागत भी) सिर्फ पार्ट 1 से ही वसूल कर लेंगे. इसके अलावा, पार्ट 1 की नॉन-थियेट्रिकल कमाई और पार्ट 2 से होने वाली सारी कमाई तो अलग है ही.

दूसरे शब्दों में कहें तो, नमित मल्होत्रा ​​अपने दम पर ऐसे कई शानदार प्रोजेक्ट्स शुरू कर सकते हैं, जो नार्थ से लेकर साउथ तक की सबसे बड़ी प्रोडक्शन कंपनियां भी अब तक नहीं कर पाई हैं. इतना ही नहीं, वे हॉलीवुड की सबसे बड़ी कंपनियों को भी पीछे छोड़ सकते हैं.”

‘नमित मल्होत्रा ​​सबसे बड़े मेगा फिल्ममेकर होंगे’
इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए, वर्मा ने मल्होत्रा ​​के प्रोजेक्ट को भारतीय सिनेमा में एक मील का पत्थर बताया और कहा कि उनके योगदान की बराबरी करना बहुत मुश्किल होगा. उन्होंने भारतीय फिल्म निर्माण के इतिहास का भी जिक्र किया, जिसकी शुरुआत 1913 में रिलीज हुई फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ से हुई थी.  वर्मा ने कहा, “मुझे नहीं पता कि अपना काम पूरा करने के बाद वाल्मीकि जी या तुलसीदास जी का क्या हुआ, लेकिन यह एक अटल सत्य है कि 3 मई 1913 को रिलीज़ हुई ‘राजा हरिश्चंद्र’ से लेकर 25 नवंबर 2026 से पहले तक आई सबसे बड़ी फिल्म तक के इतिहास में, नमित मल्होत्रा ​​सबसे बड़े मेगा फिल्ममेकर होंगे. अगर किसी को कोई शक है, तो बस हिसाब लगाकर देख लें,” 



Source link

Related Posts

वरुण ग्रोवर पर ‘रामायण’ के लक्ष्मण सुनील लहरी का पलटवार, बोले- ‘आपकी सोच है हमारी नहीं…’

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर एक…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट ने सनी देओल की ‘सूर्या’ को लेकर जारी किया नोटिस, 3 दिनों में मांगा जवाब

सनी देओल इन दिनों फिल्म ‘सूर्या’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. हर दिन इसकी मुश्किलें बढ़ती…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

‘1 घंटे में शादी नहीं हुई, तो मैं उठकर चला जाऊंगा…’, मंडप में एक्टर ने दी थी धमकी, सालों बाद खुला राज

सूरज बड़जात्या हाल ही में फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की स्टारकास्ट के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

‘धुरंधर 2’ या ‘पुष्पा 2’ नहीं, ये है दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म, जानें- किस नंबर पर है ‘रामायण’

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ सिनेमाघरों में इन दिनों रकिॉर्ड तोड़ परफॉर्म कर रही है. ये फिल्म दुनियाभर में…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top