• Home
  • खेल समाचार
  • जैवलिन में यशवीर और रोहित के मेडल पर नीरज चोपड़ा गदगद, ‘मैं हमेशा से ही…’
Image

जैवलिन में यशवीर और रोहित के मेडल पर नीरज चोपड़ा गदगद, ‘मैं हमेशा से ही…’


एशियन गेम्स 2026 में भारतीय जैवलिन थ्रो ने एक बार फिर देश का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. यशवीर सिंह और रोहित यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत को सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिलाए. दोनों की इस कामयाबी पर स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा भी बेहद खुश हैं. नीरज ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनका हौसला बढ़ाया. नीरज ने कहा कि वो हमेशा ज्यादा भारतीय थ्रोअर्स को बड़े लेवल पर खेलते देखना चाहते थे.

यशवीर सिंह ने अपने छठे और आखिरी प्रयास में 85.72 मीटर का थ्रो किया. इस थ्रो के साथ उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया और अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन भी दर्ज किया. इससे पहले उनका पर्सनल बेस्ट 85.41 मीटर था, जो उन्होंने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में बनाया था.

रोहित ने भी जीता मेडल

वहीं रोहित यादव ने 84.35 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. रोहित ने अपने तीसरे प्रयास में ये दूरी तय की थी. कुछ समय के लिए वो प्रतियोगिता में सबसे आगे भी रहे, लेकिन बाद में यशवीर ने उन्हें पीछे छोड़कर सिल्वर अपने नाम कर लिया.

इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल श्रीलंका के रुमेश थारंगा पथिरागे ने जीता. उन्होंने 88.55 मीटर का थ्रो किया. इस तरह भारत को जैवलिन में एक साथ सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल मिला. भारत ने लगातार दूसरे एशियन गेम्स में पुरुषों की जैवलिन स्पर्धा में दो मेडल अपने नाम किए हैं.

नीरज की गैरमौजूदगी में शानदार प्रदर्शन

नीरज चोपड़ा चोट के वजह से इस बार एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले सके. उनकी गैरमौजूदगी में यशवीर और रोहित ने भारत की चुनौती संभाली और दोनों ने पहले तीन स्थानों में जगह बनाई. यशवीर ने जहां पर्सनल बेस्ट के साथ सिल्वर जीता, वहीं रोहित ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया. दोनों के इस प्रदर्शन पर नीरज ने भी खुशी जताई.

 

यह भी पढ़ें: 11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- ‘जश्न मनाने का…’





Source link

Related Posts

GOOSEBUMPS मोमेंट! जापान में भारत की बेटियों का सम्मान, गोल्ड जीतने पर बजा राष्ट्रगान

जापान के आइची-नोगया में हो रहे 2026 एशियाई खेलों में भारत ने 11वें दिन (29 सितंबर) 2 गोल्ड…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

एशियन गेम्स: भारत का 30 सितंबर का पूरा शेड्यूल, कितने खेलों में आएगा मेडल? एक क्लिक में जानें

2026 एशियन गेम्स में आज 12वां दिन है. भारत ने अब तक 6 गोल्ड सहित 52 मेडल जीत…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

Asian Games 2026 Day 12 Live: तीरंदाजी में ऐतिहासिक दिन, कुशल-साहिल-गणेश ने भारत को दिलाया 10वां गोल्ड

भारत 2026 एशियन गेम्स की पदक तालिका में 7वें पायदान पर है. भारत ने अब तक कुल 58…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

भारत की बेटियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता GOLD, चीन को हराकर रचा इतिहास

2026 एशियन गेम्स में भारत ने 7वां गोल्ड मेडल जीत लिया है. तीरंदाजी के कंपाउंड इवेंट में भारत…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top