मुंबई में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्टेट इलेक्शन कमीशन के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमीशन के बोर्ड पर स्याही और कालिख पोतने की कोशिश भी की. प्रदर्शनकारी केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कमीशन ऑफिस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है. वहीं, प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया.
SIR में गड़बड़ी के चलते ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
दरअसल मुंबई यूथ कांग्रेस की टीम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की. कांग्रेस का आरोप है कि वोटर लिस्ट की SIR में गड़बड़ी की गई और CEC ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में मनमानी कर रहे हैं और दो अन्य आयुक्तों की बात नहीं सुन रहे हैं.
यह आरोप इंडियन एक्सप्रेस की खबर आने के बाद लगाए गए हैं, जिसमें बताया गया है कि पिछले 10 महीनों में 14 बार दोनों चुनाव अन्य दोनों आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने आयोग के फैसलों पर आपत्ति जताई है.
यह भी पढ़ें: कश्मीर में मारा गया लश्कर का आतंकी, पहलाम में पिता को खोने वाली महिला बोली- ‘आज सबसे…’
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कालिख पोतने की कोशिश
जानकारी के मुताबिक, मुंबई यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर स्टेट इलेक्शन कमीशन के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए थे. प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने कमीशन के बोर्ड पर स्याही और कालिख पोतने की कोशिश की. इस घटना के बाद कार्यालय के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा बढ़ा दीऔर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. इस विरोध प्रदर्शन के चलते स्टेट इलेक्शन कमीशन के कार्यालय के बाहर कुछ समय तक हलचल बनी रही.
यह भी पढ़ें: ‘जरूरत हो तो घर जाकर करें सत्यापन’, SIR पर महाराष्ट्र निर्वाचन आयोग का बड़ा आदेश














