हरियाणवी गायक मासूम शर्मा अपने गानों और विवादों के चलते सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन वे एक बार फिर चर्चाओं में है. दरअसल इन दिनों देहरादून में उत्तराखंड प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन चल रहा है और 1 अक्टूबर को फाइनल खेला जाना है. इसी को लेकर अब विवाद शुरू हुआ है क्योंकि यूपीएल के फाइनल मैच में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की भी परफॉरमेंस होनी है जिसका अब उत्तराखंड के लोग और संगठन विरोध कर रहे हैं.
वहीं आज मूलनिवास भू कानून संघर्ष समिति के संस्थापक संयोजक मोहित डिमरी के नेतृत्व में कई संगठनों के पदाधिकारी ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के कार्यालय पहुंचकर चेतावनी दी है कि हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का कॉन्सर्ट रद्द किया जाए.
मोहित डिमरी ने मासूम शर्मा पर क्या कहा?
मोहित डिमरी ने कहा कि हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पहले भी देहरादून में कॉन्सर्ट कर चुके हैं और उन्होंने छात्रों के मंच पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद उन पर सार्वजनिक मंच पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के चलते मुकदमा भी दर्ज हुआ था, लेकिन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ऐसे व्यक्ति को मंच देने जा रही है जो अपने मंचों से गुंडागर्दी को बढ़ावा देते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड की जनता को ये अस्वीकार्य है और अगर मासूम शर्मा का कार्यक्रम रद्द नहीं होता है तो मैच फाइनल के दिन भारी विरोध प्रदर्शन होगा. वहीं इस मामले पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारी मोहित डोभाल ने कहा कि संगठनों के ज्ञापन को एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के काउंसिल के समक्ष रखा जाएगा.
UKD ने भी प्रदर्शन की चेतावनी
गायक मासूम शर्मा के कॉन्सर्ट को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने भी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है. यूकेडी नेताओं का कहना है कि गन कल्चर को बढ़ावा देने वाला यहां नहीं आना चाहिए. बता दें कि फाइनल मुकाबले के साथ हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और प्रांजल दाहिया का कार्यक्रम प्रस्तावित है.
यूपी चुनाव: सपा ने अपने लिए चुन लीं 350 सीटें! अब कांग्रेस का क्या होगा?
Input By : अमित गोदियाल
















