• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी
Image

‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान लगातार दूसरे दिन, बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के प्रति आश्वस्त किया. उन्होंने समस्या/शिकायत लेकर आए लोगों से कहा कि चिंता मत करिए, सरकार हर व्यक्ति की समस्या का समाधान प्रतिबद्धता से कराएगी.

इस अवसर पर सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सबको न्याय मिले. हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो.

गोंडा: घाघरा खतरे के निशान से ऊपर, कई घर डूबे, मचान पर रहने को मजबूर लोग

समस्या के समाधान का दिलाया भरोसा

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं. सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएगी. मुख्यमंत्री ने राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में शीघ्रता से निस्तारण के निर्देश दिए.

इलाज में मदद की फरियाद लेकर पहुंचे लोगों को आश्वासन

बुधवार को भी जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए. इस्टीमेट मिलते ही सरकार विवेकाधीन कोष से धन उपलब्ध कराएगी.

सीएम योगी ने की गुरु पूजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी गोरखनाथ मंदिर प्रवास पर होते हैं तो प्रातःकाल गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद अपने पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की समाधि स्थल पर जाकर शीश झुकाना, आशीर्वाद लेना उनकी दिनचर्या में शामिल होता है. इस बुधवार उनके लिए गुरु की विशेष पूजा का अवसर था. बुधवार (आश्विन कृष्ण चतुर्थी) को ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी विशेष पूजा अर्चना की.

सीएम योगी ने की गोसेवा

मंदिर प्रवास के दौरान पारंपरिक दिनचर्या के अनुसार मुख्यमंत्री गोसेवा करने गोशाला में भी पहुंचे. यहां उन्होंने गायों और गोवंश को स्नेहिल भाव से गुड़ खिलाया. गोशाला में मुख्यमंत्री के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से आए संतजन भी उपस्थित रहे.

देहरादूनः नौकर ने खाने में मिलाई बेहोशी की दवा, BJP पार्षद के घर की लाखों की चोरी



Source link

Related Posts

आशुतोष रांका बोले, ‘ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ…’

कॉकरोच जनता पार्टी का सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर को मुंबई में विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर नामांकन शुरू हो गए हैं. समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

उत्तराखंड: कल देहरादून आ रहे सिंगर मासूम शर्मा, कॉन्सर्ट से पहले विरोध

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा अपने गानों और विवादों के चलते सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन वे एक बार…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

बिहार-बंगाल में वोट चोरी से बनी सरकार, बैलेट पेपर से दोबारा हो चुनाव- तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद चुनाव प्रक्रिया और…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top