• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘जिंदगी में इतनी बड़ी फिल्म नहीं की’, ‘रामायण’ के म्यूजिक पर बोले ए.आर. रहमान
Image

‘जिंदगी में इतनी बड़ी फिल्म नहीं की’, ‘रामायण’ के म्यूजिक पर बोले ए.आर. रहमान


नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ 5 नवंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे जैसे स्टार्स हैं. फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है. फिल्म के कई गाने रिलीज हो गए हैं. अब ए आर रहमान ने फिल्म के म्यूजिक को लेकर बात की.

‘रामायण’ जैसी बड़े स्केल पर बनाई गई फिल्म के बारे में बात करते हुए ए.आर. रहमान ने कहा, ‘ये अब तक का सबसे एक्साइटिंग प्रोजेक्ट है. इतनी बड़ी फिल्म के लिए मैंने अपनी जिंदगी में कभी काम नहीं किया.’ 

‘जय जय राम’ गाने के साथ अभी तक मेकर्स ने फिल्म से लगभग 70 परसेंट म्यूजिक एल्बम रिलीज कर दिया है. म्यूजिक को लेकर ए आर रहमान ने कहा, ‘अभी अच्छा वक्त चल रहा है, क्योंकि हमने इस पर करीब साढ़े तीन साल तक काम किया है. अब दर्शकों का रिस्पॉन्स देखकर अच्छा लग रहा है. ‘जय जय राम’ रिलीज हो चुका है और एल्बम का करीब 70 परसेंट हिस्सा भी सामने आ गया है. आने वाले समय में हमारे पास और भी सरप्राइज हैं.’

थका देने वाला था प्रोसेस
इतने बड़ी फिल्म का म्यूजिक तैयार करना काफी मुश्किल और थका देने वाला काम था. इसके बारे में ए आर रहमान ने बताया, ‘कभी-कभी हमें 13 अलग-अलग वर्जन पर काम करना पड़ता था और फिर आखिर में दूसरे या पहले वर्जन पर वापस आना पड़ता था. ये प्रोसेस थोड़ा थका देने वाला था, लेकिन आखिर में इससे जो नतीजा मिला, वो संतोष देने वाला था.’ 

आगे उन्होंने कहा, ‘लेकिन मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि शायद ये मेरे करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है. ये देखने में भी बेहद शानदार लगती है. मुझे गर्व है कि हम इस धरती की संस्कृति को दुनिया के सामने पेश कर पा रहे हैं. पहली बार सोनी इसे 70,000 स्क्रीन पर रिलीज कर रही है और मैं इस सफर का हिस्सा हूं.’

हंस जिमर संग काम को लेकर ए आर रहमान ने कहा ये

फिल्म के म्यूजिक का सबसे बड़ा हाईलाइट ए आर रहमान का हंस जिमर के साथ कोलैबोरेशन है. इन दोनों दिग्गजों की दोस्ती साल 2009 के समय से है. इसके बाद 2012 में जिमर ने ए आर रहमान को ऑस्कर में परफॉर्म करने के लिए बुलाया था. हंस जिमर संग काम को लेकर ए आर रहमानने कहा, ‘जब मैं दोबारा उनके स्टूडियो गया, तो वहां का माहौल बहुत दोस्ताना था. वो इस बात को लेकर काफी उत्साहित थे कि आखिरकार हम दोनों साथ काम कर रहे हैं. इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की गई है. जब आप इसे देखेंगे, तो आपको समझ आ जाएगा.’





Source link

Related Posts

संजय दत्त के लिए धड़कता था सोनम खान का दिल, सालों बाद खोला अनकहा राज

एक्ट्रेस सोनम खान ने अपने पुराने दिनों से जुड़ा एक दिलचस्प राज खोला है. उन्होंने बताया कि उन्हें…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

‘ये बड़े एक्टर्स मेरे बट पर हाथ रखते थे और…’ एक्ट्रेस श्वेता केसवानी का सनसनीखेज आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अक्सर ही अपने साथ हुई कुछ ऐसी घटनाओं का खुलासा करती हैं जिन पर एक पल…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

इमरान खान को बड़ी राहत, देश छोड़ने के फैसले पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई रोक

‘लीव इंडिया’ नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को अदालत से बड़ी फौरी राहत…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

रवि किशन की ‘मेरा यार बजरंगी’ का ऐलान, दिवाली पर मचाएगी धमाल

अभिनेता और नेता रवि किशन की आने वाली भक्ति पर आधारित फिल्म का नाम ‘मेरा यार बजरंगी- दोस्ती…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top