Image

सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा


यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार (27 अक्टूबर, 2026) को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित रक्षा मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला करने का दावा किया है. हूतियों ने यह भी दावा किया कि यह बैलिस्टिक मिसाइल सीधे निशाने पर लगा है.

हूती मिलिट्री के प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा, ‘हमारे सशस्त्र बलों ने दुश्मन की राजधानी रियाद में रक्षा मंत्रालय को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया है और हमला सीधे निशाने पर लगा.’

हूतियों की तरफ से यह दावा सऊदी अरब की तरफ से दिए गए उस बयान के बाद आया, जिसमें सऊदी अरब ने कहा था कि उसने मंगलवार को दिन में हूतियों की तरफ से दागी गई दो मिसाइलों को रोक दिया था. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, रियाद में जोरदार विस्फोट की आवाजें भी सुनी गई हैं. 

रास तनुरा तेल रिफाइनरी पर भी हमले का दावा

हूतियों ने यह भी दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी रास तनुरा को भी निशाना बनाया है. यह रिफाइनरी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पश्चिम दिशा में खाड़ी के तट पर स्थित है. हूती मिलिट्री के प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि उन्होंने रिफाइनरी पर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिससे वहां आग लग गई. हालांकि, सऊदी अधिकारियों ने इस हमले की पुष्टि नहीं की है. 

सऊदी अरब और ईरान के समर्थन वाले यमन के हूती विद्रोहियों के बीच सितंबर महीने से संघर्ष तेज हो गया है. यह तनाव अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कई महीने बाद बढ़ा है.

हूतियों संग मध्यस्थता के लिए सऊदी ने वित्तीय पैकेज का दिया ऑफर

वहीं, इजरायल हायोम की सोमवार (26 अक्टूबर) के रिपोर्ट में खाड़ी क्षेत्र के राजनयिक सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया कि सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों के साथ सीजफायर सुनिश्चित करने और सऊदी अरब पर हमले रोकने के लिए ईरान की मध्यस्थता से हुए एक समझौते के तहत उन्हें 1 अरब डॉलर के वित्तीय पैकेज की पेशकश की है. रिपोर्ट में सूत्रों ने बताया कि इस प्रस्ताव का उद्देश्य सऊदी अरब के बुनियादी ढांचे पर हूतियों के हमलों को पूरी तरह से रोकना है. 

यह भी पढ़ेंः इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप



Source link

Related Posts

इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, ‘तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं’

इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के राजनीतिक भविष्य और गठबंधन के समीकरणों को लेकर अनिश्चितता के बीच मंगलवार…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी ने एक नई रिपोर्ट…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

इजरायल में 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के बाद पहली बार मंगलवार (27 अक्टूबर, 2026) को…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती

इजरायल में इस साल का चुनाव देश के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण चुनावों में से एक माना जा…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top