• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • ‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Image

‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी ने एक नई रिपोर्ट जारी की है, जिसमें ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इसमें दावा किया गया है कि पूर्व मिस स्विट्जरलैंड और मॉडल बीट्रिस केउल ने ट्रंप पर रेप का आरोप लगाया है. केउल का दावा है कि नवंबर 1993 की जिस घटना को उन्होंने पहले सिर्फ बदसलूकी और छेड़छाड़ बताया था, असल में उस दौरान ट्रंप ने उनके साथ रेप किया था.

इसके अलावा रिपोर्ट में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के डेमोक्रेट्स द्वारा ट्रंप और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एप्स्टीन के कथित संबंधों का ब्योरा दिया गया है. व्हाइट हाउस ने रिपोर्ट में लगाए गए इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा कि इसका मकसद राष्ट्रपति ट्रंप की ऐतिहासिक उपलब्धियों और रिपब्लिकन पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से अमेरिकी जनता का ध्यान भटकाना है.

डेमोक्रेट्स पार्टी की रिपोर्ट में बड़ा दावा

अमेरिकी हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के डेमोक्रेट्स ने 53 पन्नों की रिपोर्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को फिर से उठाया है. ट्रंप कभी जेफरी एपस्टीन के करीबी दोस्त थे. एपस्टीन की 2019 में नाबालिगों की यौन तस्करी के आरोपों में हिरासत के दौरान मौत हो गई थी, जिसे आधिकारिक तौर पर आत्महत्या करार दिया गया था. रेप के आरोपों को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी ने पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल के इंटरव्यू का हवाला दिया है.

क्युल के अनुसार, उनकी मुलाकात ट्रंप से तब हुई थी जब वह 24 साल की थीं. यह मुलाकात न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में एक प्रतियोगिता में हुई थी, जिसके मालिक उस समय ट्रंप ही थे. क्युल का आरोप है कि ट्रंप ने उनसे कहा था, ‘मैं तुम्हारा ध्यान रखूंगा.’ इसके अलावा उन्हें वीजा दिलवाने और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एडमिशन का वादा दिया था. इसके तुरंत बाद जेफरी एपस्टीन ने उनसे संपर्क किया और उन्हें मार-ए-लागो में एक पार्टी के लिए आमंत्रित किया.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बाद में ट्रंप के एक प्रतिनिधि ने क्युल को अटलांटिक सिटी स्थित ट्रंप प्लाजा होटल में ऊपर एक कमरे में मिलने के लिए बुलाया. क्युल का आरोप है कि कमरे में प्रवेश करते ही ट्रंप ने उन्हें पकड़ लिया और उनका रेप किया. इस दौरान इस दौरान उनके कपड़े फट गए और शरीर पर कई जगह चोटें और खरोंचें आईं. क्यूल ने इंटरव्यू में इस घटना का काफी क्रूर बताया था.

डेमोक्रेट्स ने ट्रंप पर लगाए ये आरोप

डोनाल्ड ट्रंप का हमेशा से यह कहना रहा है कि जेफरी एपस्टीन के किसी भी गलत या गैर-कानूनी काम में फंसने से बहुत पहले ही उन्होंने उससे अपनी दोस्ती तोड़ ली थी. ट्रंप ने अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) द्वारा एपस्टीन फाइल्स को जारी किए जाने से रोकने के लिए महीनों तक कानूनी लड़ाई लड़ी. हालांकि, अंततः उन्होंने अमेरिकी संसद की ओर से पारित उस कानून पर हस्ताक्षर कर दिए, जिसके तहत इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करना अनिवार्य कर दिया गया था.

डेमोक्रेट्स का कहना है कि मॉडल क्युल का बयान ट्रंप पर लगे यौन उत्पीड़न के पुराने अन्य आरोपों से मेल खाता है. हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के डेमोक्रेट सांसद जेमी रस्किन ने न्याय विभाग पर राष्ट्रपति को बचाने के लिए उनके अपराधों को छिपाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘कम से कम पांच महिलाओं ने सीधे तौर पर ट्रंप पर एपस्टीन के साथ या उसकी मौजूदगी में रेप के आरोप लगाए हैं.’ इसे लेकर डेमोक्रेट्स ने अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच से ट्रंप और एपस्टीन के संबंधों की निष्पक्ष जांच के लिए एक स्पेशल जांच अधिकारी नियुक्त करने की मांग की है. 

‘ट्रंप को बचाने में लगा अमेरिकी न्याय विभाग’

उनका कहना है कि न्याय विभाग और एफबीआई (FBI) इंसाफ दिलाने के बजाय ट्रंप को बचाने में लगे हैं. इस जांच अधिकारी को न सिर्फ राष्ट्रपति, बल्कि एपस्टीन के सभी मददगारों और साजिशकर्ताओं की जांच का जिम्मा सौंपा जाना चाहिए. हालांकि, डेमोक्रेट्स ने ये भी माना कि टॉड ब्लैंच के नेतृत्व में न्याय विभाग से ऐसे किसी कदम की उम्मीद कम ही है, क्योंकि ब्लैंच पहले ट्रंप के निजी वकील रह चुके हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘राष्ट्रपति को किसी भी कीमत पर बचाने के लिए न्याय विभाग खुद एपस्टीन के ट्रैफिकिंग मामले को छिपाने में लगा है. टॉड ब्लैंच, डोनाल्ड ट्रंप के निजी वकील से अब उनके निजी अटॉर्नी जनरल बन चुके हैं.’



Source link

Related Posts

इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, ‘तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं’

इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के राजनीतिक भविष्य और गठबंधन के समीकरणों को लेकर अनिश्चितता के बीच मंगलवार…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

इजरायल में 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के बाद पहली बार मंगलवार (27 अक्टूबर, 2026) को…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा

यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार (27 अक्टूबर, 2026) को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित रक्षा…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती

इजरायल में इस साल का चुनाव देश के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण चुनावों में से एक माना जा…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top