• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘ये बड़े एक्टर्स मेरे बट पर हाथ रखते थे और…’ एक्ट्रेस श्वेता केसवानी का सनसनीखेज आरोप
Image

‘ये बड़े एक्टर्स मेरे बट पर हाथ रखते थे और…’ एक्ट्रेस श्वेता केसवानी का सनसनीखेज आरोप


बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अक्सर ही अपने साथ हुई कुछ ऐसी घटनाओं का खुलासा करती हैं जिन पर एक पल के लिए विश्वास करना भी मुश्किल हो जाता है. अब तक कई हसीनाओं ने अपने साथ हुई गंदी और गलत हरकतों का खुलासा अपने इंटरव्यूज में किया है. अब टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता केसवानी ने भी एक सनसनीखेज खुलासा करके तहलका मचा दिया है. उनका आरोप है कि बड़े एक्टर्स कमर पर हाथ रखने की बजाय उनके बट पर हाथ रखते थे.

अजीब तरह से मिलते और हग करते हैं लोग

श्वेता केसवानी ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलने-जुलने और उन्हें हग करके के तरीकों पर बात की. उन्होंने बताया कि अगर कोई अजीब सा बंदा उनसे मिलता है और हग करता है और उसकी फितरत उन्हें ठीक नहीं लगती है तो वो उसे किस तरह से गले मिलती हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि फिर वो उन्हें साइड हग करती हैं न कि फ्रंट हग.

बड़े एक्टर्स पर लगाए आरोप

इसके बाद सिद्धार्थ ने उनसे कहा कि तारा (श्वेता का सीरियल) मुझे बोलो? इस पर उन्होंने कहा, ‘तारा पे मुझे ऐसा कोई याद नहीं है. एक दो है जो मेरे एक्टर फ्रेंड्स है. उनका नाम इंडस्ट्री में सबको पता है कि वो कौन है. लेकिन हम बोल नहीं सकते. जैसे हाथ कमर पर रखने की जगह वो बट पर रखते हैं. फिर मैं उन्हें हाथ ऊपर रखने के लिए कहती हूं.’

सिद्धार्थ ने आगे कहा कि हाथ बट पर रखते हैं तो क्या सिर्फ फोटोग्राफ्स के लिए? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘नहीं. नॉर्मल. जैसे आपको ड्रिंक के लिए कहेंगे. आप ड्रिंक चाहती हो? वो हाथ वहां बट पर रख देते हैं और मैं कहती हूं वह हाथ यहां होना चाहिए (हाथ मिलाना). इसलिए मैंने अपना ख्याल रखना सीख लिया था. अब क्या कर सकते हैं, ऐसे लोग तो हर जगह मिलेंगे.’

 श्वेता  केसवानी के बारे में

 श्वेता ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज धारावाहिक ‘तारा’ से किया था. फिर उन्हें ‘देश में निकला होगा चांद’, ‘बा बहू और बेबी’ और ‘कहानी घर घर की’ जैसे सीरियल में भी देखा गया. उन्होंने ‘द मेमसाहब’, ‘लव इन नेपाल’, ‘तौबा तौबा’, ‘बिन बुलाए बाराती’ जैसी फिल्में भी कीं.



Source link

Related Posts

इमरान खान को बड़ी राहत, देश छोड़ने के फैसले पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई रोक

‘लीव इंडिया’ नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को अदालत से बड़ी फौरी राहत…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

रवि किशन की ‘मेरा यार बजरंगी’ का ऐलान, दिवाली पर मचाएगी धमाल

अभिनेता और नेता रवि किशन की आने वाली भक्ति पर आधारित फिल्म का नाम ‘मेरा यार बजरंगी- दोस्ती…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

2 करोड़ की लागत और 750% शुद्ध मुनाफा, सनी-जैकी की इस फिल्म ने थर्राया था बॉक्स ऑफिस

80 के दशक में बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों ने दस्तक दी थी. कई फिल्में ऐसी…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। इसकी…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top