Image

क्या रूस यूक्रेन में होगी सुलाह? अबूधाबी में अमेरिका की मध्यस्थता में बातचीत शुरू


कीव के डेलीगेशन चीफ ने यूक्रेन और रूस युद्ध को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने  बताया कि अबूधाबी में रूस और यूक्रेन के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में बातचीत शुरू हो गई है. 

इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा के साथ एक सार्थक बैठक हुई. हमने रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए चल रही बातचीत, ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर चर्चा की. अमेरिका एक स्थायी और लंबे समय तक शांति स्थापित करने पर फोकस कर रहा है. हालांकि, दोनों देश के शीर्ष राजनयिक अबू धाबी की बैठक से इतर पेरिस में मिले हैं. यह मुलाकात की तस्वीर सामने आई है. 

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने क्या कहा है? 

इधर यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने कहा, ‘पेरिस में मैंने अमेरिकी विदेश मंत्री से मुलाकात की. यूक्रेन-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की मजबूती को फिर से दोहराया है. हमारी बातचीत का मुख्य रूप से अमेरिका के नेतृत्व में शांति प्रयासों, युद्धक्षेत्र की स्थिति और इंटरनेशनल घटनाक्रमों पर केंद्रित रही.’

उन्होंने कहा, ‘हमें कूटनीति और तनाव कम करने के हर अवसर का लाभ उठाना चाहिए. यूक्रेन, अमेरिका के सहयोग के लिए उनका आभारी है. विशेष रूप से ओलेशकी में चलाए गए सफल मानवीय ऑपरेशन के जरिए लोगों की जान बचाने के लिए हम फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के आभारी हैं. हमने काला सागर के बारे में चर्चा की. वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए वहां नेविगेशन की स्वतंत्रता को बहाल करने की आवश्यकता पर बात की. यूक्रेन, अमेरिका के साथ आपसी लाभ वाले सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को विकसित करने के लिए तैयार हैं. इसमें ज्वाइंट ड्रोन प्रोडक्शन और भविष्य से जुड़ी आर्थिक परियोजनाएं शामिल हैं.’

उन्होंने कहा कि हमने सर्दियों से पहले यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं, वायु रक्षा (एयर डिफेंस) और लचीलेपन को मजबूत करने पर चर्चा की. मैंने मार्को रूबियो को यूक्रेन आने के लिए इनवाइट किया है. 



Source link

Related Posts

‘शेख हसीना की वापसी पर उन्हें फांसी…’, बांग्लादेश के मुख्य अभियोजक का बड़ा बयान

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना की वतन-वापसी की योजना पर देश के…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर मंडराया संकट! आइजनकोट संग 4 दिग्गजों ने मिलाया हाथ

इजरायल में जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच पूर्व सैन्य प्रमुख और यशार पार्टी के अध्यक्ष गादी आइजनकोट ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

महाभियोग की धमकियों पर भड़के US वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ, ‘ये एक राजनीतिक तमाशा’

अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीट हेगसेथ ने अपने खिलाफ इम्पीचमेंट की कोशिशों का विरोध किया है. उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

ईरान पर हमले के लिए ट्रंप को रोज कॉल कर प्रेशर बना रहे नेतन्याहू! रिपोर्ट में बड़ा दावा

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रोजाना कॉल कर रहे हैं. यह दावा द…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top