इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रोजाना कॉल कर रहे हैं. यह दावा द फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में किया गया है. बेंजामिन अभी भी ट्रंप से ईरान पर फिर से हमले शुरू करने का आग्रह कर रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू रोज उन्हें फोन करते हैं. युद्ध फिर से शुरू करने का दबाव डालते हैं. जो लोग व्हाइट हाउस के अंदर और बाहर युद्ध नहीं चाहते, वे इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं. रिपोर्ट में एक व्यक्ति के हवाले से दावा किया गया है कि क्षेत्रीय नेता उनसे कह रहे हैं कि वे तनाव न बढ़ाएं. बातचीत को प्राथमिकता दें.
हमले का प्रेशर बना रहे नेतन्याहू?
इजरायल के हालात पर जानकारी रखने वाले व्यक्ति ने कहा है कि नेतन्याहू ईरान पर हमले की मांग करते हैं. इधर, ट्रंप पर इस बात को मानने के लिए किसी तरह का प्रेशर नहीं है. कतर के पीएम शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी के साथ बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर नए हमले की संभावना कम है.
ट्रूथ सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा है कि कतर, सऊदी अरब, यूएई, बहरीन, कुवैत और अन्य देश स्टेट्स क्यो यानी यथास्थिति को बरकरार रखना चाहते हैं.
उन्होंने कहा है कि ईरान पर नए हमले करने के बजाय उस पर आर्थिक नाकेबंदी लगाना पसंद करेंगे. ट्रंप ने लिखा कि हम इस संघर्ष को खत्म करने की दिशा में सकारात्मक प्रगति देख रहे हैं. यह सुनिश्चित करेंगे कि अमेरिका के हितों की हर समय रक्षा हो.
सऊदी के अन्य देशों में चिंता
रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू की तरफ से ट्रंप से ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने की पैरवी से अरब और मुस्लिम नेता चिंतित हैं. सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और तुर्की राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन इन सभी ने ट्रंप को फोन किया है.
ईरान ने दे रखी सीधी चेतावनी
इधर, ईरान के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका या इजरायल की ओर से कोई नया हमला होता है, तो वे इसका कड़ा और अलग तरह की प्रतिक्रिया देंगे. इसमें भौतिक, और गैर भौतिक संपत्तियों को निशाना बनाना, हॉर्मुज से गुजरने वाली सात प्रमुख समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबलों का खतरा पहुंचा, क्षेत्रीय डेटा सेंटर्स और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना शामिल हो सकता है.


















