• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • Box Office: मंडे को ‘रामायण’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, ‘सीन’ ने भी मचाया धमाल, जानें- ‘जेलर 2’ की कमाई
Image

Box Office: मंडे को ‘रामायण’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, ‘सीन’ ने भी मचाया धमाल, जानें- ‘जेलर 2’ की कमाई


रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने फाइनली बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना ली है. मंडे को तो इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर ऐसा धमाका किया की हर कोई हैरान रह गया. वहीं सूर्या की ‘सीन’ ने भी कमाल का परफॉर्म किया. चलिए यहां जानते हैं जेलर 2 सहित बाकी फिल्मों की मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कैसी रही?  

‘रामायण’ ने मंडे को कितना किया कलेक्शन? 
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसने दिवाली वीकेंड पर धाकड़ कमाई की थी. वहीं त्योहार का जश्न खत्म होने के बाद तो इसने बॉक्स ऑफिस ही लूट लिया है. बता दें कि मंडे को ‘रामायण’ ने 100 करोड़ से ज्यादा की ऐतिहासिक कमाई की है. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने  रिलीज के 5वें दिन यानी सोमवार को भारत में 107. 50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई 346.35 करोड़ रुपये पहुंच गई. 

‘सीन’ ने सोमवार को कितना कमाया?
सूर्या की ‘सीन’ भी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने दिवाली के दिन यानी संडे को भारत में 23.65 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं मंडे को भी इसकी कमाई दमदार रही.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सीन’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 21.25 करोड़ की कमाई की है.
  • इसके बाद इस फिल्म की भारत में 4 दिनों की नेट कमाई अब 84.40 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘मूकूथी अम्मान 2’ ने मंडे को कितना किया कलेक्शन? 
नयनतारा की ‘मूकूथी अम्मान 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. इस फिल्म ने 1.88 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन इसने  245 करोड़ कमाए. तीसरे दिन इसका कलेक्शन 4.60 करोड़ रुपये रहा.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मूकूथी अम्मान 2’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 5.15 करोड़ की कमाई की है.
  • इसके बाद इस फिल्म का भारत में 4 दिनों का नेट कलेक्शन अब 14.08 करोड़ रुपये हो गया है. 

‘जेलर 2’ ने चौथे मंडे कितना कमाया? 
तमाम नई फिल्मों की भीड़ के बीच ‘जेलर 2’बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. इस फिल्म ने रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे मंडे को भी कमाई में तेजी दिखाई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे मंडे को 1.25 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 26 दिनों का नेट कलेक्शन अब  471.65 करोड़ रुपये हो गया है. 



Source link

Related Posts

पवन कल्याण-अन्ना कोनिडेला से लेकर बादशाह-ईशा रिखी तक, 2026 में इन पॉपुलर कपल्स की टूटी शादी

तेलुगु सिनेमा के पॉपुलर एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण अपनी पत्नी अन्ना कोनिडेला से…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

‘शर्म आनी चाहिए आपको’, ‘रामायण’ में सीता के फाइट सीन पर भड़के मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना ने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में माता सीता को जिस तरह से दिखाया गया है उस…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

पब्लिक प्लेस पर फैंस के बीच न जाए सेलेब्स, मुंबई पुलिस ने दी हिदायत

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले के बाद पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान कई सेलिब्रिटी के घर…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

33 किलो का भारी कॉस्ट्यूम, 1.8 किलो का था मुकुट, ‘रामायण’ में रावण बनने के लिए यश ने की थी खूब मेहनत

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है.फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top