• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • क्या कॉन्सर्ट आयोजकों के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगी शिल्पा राव? सपोर्ट में आई AICWA
Image

क्या कॉन्सर्ट आयोजकों के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगी शिल्पा राव? सपोर्ट में आई AICWA


शिल्पा राव के मुंबई कॉन्सर्ट में उनका माइक बंद करने का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है. अब इस मामले में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी प्रतिक्रिया दी है. एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर एक लंबे पोस्ट के जरिए इस तरह की हरकत की कड़ी निंदा की है और आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की चेतावनी दी है.

क्या है पूरा मामला?

24 अक्टूबर को मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन्स में बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट का आयोजन हुआ था. इस इवेंट में शिल्पा राव समेत कई सिंगर्स ने परफॉर्म किया. शिल्पा अपनी परफॉर्मेंस के दौरान अगला गाना गाने की तैयारी कर रही थीं, तभी उनका माइक और स्टेज की लाइटें बंद कर दी गई.

इसके बाद करीब 20 मिनट तक वो लाइट ऑन किए जाने का इंतजार करती रहीं लेकिन लाइट्स नहीं जलाई गईं. वो दर्शकों से बात करके उन्हें अलविदा कहना चाहती थीं, लेकिन उन्हें बाय कहने का मौका भी नहीं मिला.

इस घटना पर शिल्पा राव ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि आज उनका दिल टूट गया. इसी के साथ उन्होंने उन फैंस को शुक्रिया भी कहा था जो लाइटें बंद होने के बाद भी उनका नाम पुकार रहे थे.

सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने क्या कहा?

अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है. ये घटना होने के अगले ही दिन यानी 25 अक्टूबर को एसोसिएशन ने एक लंबा पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन नेशनल अवार्ड विनर शिल्पा राव के साथ बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के 10वें संस्करण में हुए बर्ताव की निंदा करता है.’

शिल्पा का माइक बंद होने के बाद कुटले खान को उनकी जगह पर गाने का मौका दिया गया. आरोप है कि जब शिल्पा दर्शकों से बात कर रही थीं, तभी कुटले खान ने गाना शुरू कर दिया. एसोसिएशन ने इसे कलाकार के सम्मान के खिलाफ बताते हुए कहा कि किसी की परफॉर्मेंस के बीच इस तरह माइक और लाइटें बंद करके स्टेज किसी दूसरे कलाकार को सौंपना स्वीकार नहीं किया जा सकता.

आयोजकों को दी चेतावनी

एसोसिएशन ने इस घटना के खिलाफ कानूनी कार्यवाई में शिल्पा के साथ खड़े रहने की बात कही. एसोसिएशन ने पोस्ट में लिखा, ‘एआईसीडब्ल्यूए शिल्पा राव के साथ मजबूती से खड़ी है. अगर वो बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के खिलाफ कोई कार्रवाई करने का फैसला करती हैं, तो एआईसीडब्ल्यूए हर कानूनी रास्ते से उनका सपोर्ट करेगी.’

एआईसीडब्ल्यूए ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर सख्त एक्शन की चेतावनी देते हुए लिखा, ‘भविष्य में किसी भी कलाकार के खिलाफ इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’

एसोसिएशन ने आगे लिखा, ‘आर्टिस्ट की पर्फोर्मेंस के लिए आप उन्हें पैसे देते हैं. लेकिन इसका मतलग ये नहीं है कि आप कलाकार के मालिक बन गए.’



Source link

Related Posts

‘बच जाएगी मेरी शादी?’ स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों ‘राइज एंड फॉल 2’ में अपनी गेम को लेकर चर्चा में हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

‘रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता’, हेटर्स को एआर रहमान का जवाब

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले कई चीजों को लेकर लगातार ट्रोल हो…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

कृष्ण दास के मुंबई कॉन्सर्ट में भक्ति में डूबे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने ताली बजाकर गाए भजन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रविवार को मुंबई में अमेरिकी सिंगर और म्यूजिशियन कृष्णा दास के कीर्तन में…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

Box Office: संडे को फिर ‘जेलर 2’ ने मारी बाजी, ‘उड़ता तीर’ का भी लगा निशाना, जानें- ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top