• Home
  • ताजा खबरें
  • राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
Image

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र


तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र राघोपुर दियारा  में जाने के लिए अक्टूबर महीने की समाप्ति होने के बावजूद पीपा पुल नहीं बनने पर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और नदी थाना क्षेत्र स्थित कच्ची दरगाह फतुहा स्टेट हाईवे को जाम कर दिया गया. 

आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर आगजनी कर सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया, जिसके कारण गाड़ियों का आवागमन प्रभावित हुआ. कई घंटे तक हंगामे के बाद लोगों को समझाने पर जाम हटाया गया. इस बीच राघोपुर के विधायक और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ग्रामीणों की मांग पर पथ निर्माण मंत्री को पत्र लिखा.

तेजस्वी यादव ने पत्र में क्या कहा?

तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में लिखा है कि राघोपुर वासियों को आने-जाने के लिए गंगा नदी का जलस्तर कम होने पर पीपा पुल लगाया जाता रहा है, जिसकी प्रक्रिया सितंबर महीने से शुरू हो जाती थी. लेकिन अक्टूबर महीने की समाप्ति हो रही है. परंतु अब तक पीपा पुल लगाने की कोई तैयारी नहीं की जा रही है. 

उन्होंने आगे लिखा कि इससे लोगों में रोष पैदा हो रहा है. पहले भी पुल चालू करने में विलंब के कारण लोगों को परेशानी हुई थी. इस बार भी यह स्थिति देखी जा रही है. उन्होंने आगे लिखा कि पुल नहीं बनने के कारण लोग नाव का सहारा लेते हैं और नाव दुर्घटनाएं सामने आती हैं जो हाल ही में देखने को मिली. इसलिए अविलंब पीपा पुल लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाए.

ग्रामीणों ने रखी ये मांग

वहीं राघोपुर के लोगों की मांग है कि पीपा पुल को जोड़कर जल्द से जल्द चालू किया जाए जिससे पटना से दियारा की ओर जाने के लिए लोगों को सुविधा मिल सके. बता दें कि कच्ची दरगाह से राघोपुर दियारा जाने के लिए पीपा पुल जोड़ा जाता था, जिसके बाद दियारा के रहने वाले लोग इस पीपा पुल के सहारे अपने घरों के लिए आते जाते थे, लेकिन सिक्स लेन पुल बन जाने के बाद इस बार पीपा पुल नहीं लगाया गया है. 

ग्रामीणों का कहना है कि सिक्स लेन जहां लगा है उससे हम ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है. पीपा पुल से हम लोगों को बहुत सुविधा होती थी, इसलिए इसे बनाया जाना चाहिए. गौरतलब है कि 1993 में लालू प्रसाद यादव जब मुख्यमंत्री थे तो राघोपुर वासियों के लिए पीपा पुल लगाया था, लेकिन पक्के पुल की मांग हो रही थी.

नीतीश कुमार ने कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल का निर्माण किया, जिसमें राघोपुर जाने के लिए सुविधा मिल गई. राघोपुर का इलाका बड़ा है और सिक्स लेन पुल पश्चिमी इलाके में बना है जबकि राघोपुर का अधिकांश गांव पूर्वी इलाके में है. इससे रोज आने-जाने में परेशानी होती है. अब फिर से लोग पीपा पुल की मांग कर रहे हैं और उसके लिए ग्रामीणों का आंदोलन भी शुरू हो गया है. अब तेजस्वी यादव भी इस मुद्दे पर सक्रिय हो गए हैं.

शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी



Source link

Related Posts

UP: योगी सरकार में अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होगी आसान, नामांतरण पर बड़ा अपडेट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संपत्ति संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

CM योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव-2026 को दिव्य, भव्य और गरिमामय बनाने के लिए अयोध्या में तैयारियां…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top