• Home
  • खेल समाचार
  • 2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
Image

2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान


दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 अक्टूबर (मंगलवार) से केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा. यह निर्णायक मैच होगा, जिसमें जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज पर कब्जा करेगी. लिहाजा दोनों ही टीमें जीत अपने नाम करना चाहेंगी. मेजबान अफ्रीका ने मैच से पहले बड़ा प्लान बनाया. टीम ने मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 जारी कर दी है, जिसमें 2 साल बाद खूंखार तेज गेंदबाज की वापसी नजर आई. 

प्रोटियाज की इलेवन में 26 वर्षीय तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी का नाम दिखाई दिया, जिन्हें एनरिक नॉर्किया की जगह मौका मिला. ग्केबेर्हा में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान नॉर्किया को ग्रोइन इंजरी हुई थी. बता दें कि पिछले मैच की प्लेइंग 11 से इस मैच में अफ्रीका में सिर्फ एक ही बदलाव तेज गेंदबाज के रूप में हुआ है. 

2 साल बाद हुई गेराल्ड कोएत्जी की वापसी 

कोएत्जी ने अफ्रीका के लिए अपना पिछला टेस्ट नवंबर 2024 में श्रीलंका के खिलाफ डरबन में खेला था, जिसमें उन्होंने 4 विकेट लिए थे. वह अफ्रीका के लिए मुख्यत: व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते हैं. अब कोएत्जी ने सिर्फ 4 टेस्ट खेले हैं. इन मैचों की 8 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 23.57 की औसत से 14 विकेट चटकाए हैं, जिसमें मैच बेस्ट फिगर 6/78 का रहा. अब देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह कैसा परफॉर्म करते हैं. 

तीसरे टेस्ट के लिए अफ्रीका की प्लेइंग 11

एडेन मार्करम, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहैम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जानसन, साइमन हार्मर, कैगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्जी.

तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड 

ट्रैविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, जोश हेज़लवुड, जोश इंग्लिस, कूपर कोनोली, मैथ्यू कुह्नमैन, नाथन लियोन, माइकल नेसर. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन



Source link

Related Posts

IPL 2027 के लिए CSK को मिला नया कोच, यह दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी

चेन्नई सुपर किंग्स में IPL 2027 के लिए नए कोच की एंट्री हो गई है. इंग्लैंड के पूर्व…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

रोहित, पांड्या के बाद MI की कप्तानी संभाल सकता है ये खिलाड़ी, अश्विन ने दिया बड़ा इशारा

मुंबई इंडियंस में आने वाले समय में कप्तानी की जिम्मेदारी किसे मिलेगी, ये सवाल एक बार फिर चर्चा…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

‘लिख कर रख लीजिए’, विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए

मिस्टर IPL के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने विराट कोहली और रोहित शर्मा पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

दिल्ली कैपिटल्स से इन 6 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकते हैं दादा-युवराज, देखें लिस्ट

आईपीएल 2027 के लिए टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. सभी फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top