• Home
  • ताजा खबरें
  • CM योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन
Image

CM योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव-2026 को दिव्य, भव्य और गरिमामय बनाने के लिए अयोध्या में तैयारियां तेज हो गई हैं. आयोजन को सुव्यवस्थित और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन संत-महात्माओं और जनप्रतिनिधियों के सुझावों को शामिल कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है. 

इसी क्रम में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने तुलसी उद्यान भवन में पूजनीय साधु-संतों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दीपोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की. बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर भी मौजूद रहे.

‘वैश्विक पहचान बन चुका है अयोध्या का दीपोत्सव’

बैठक में साधु-संतों ने कहा कि दीपोत्सव अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक पहचान का प्रतीक बन चुका है. इस आयोजन को देखने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं. ऐसे में आयोजन की भव्यता के साथ उसकी गरिमा और व्यवस्थाओं का सुचारु होना भी जरूरी है. संतों ने संत-महात्माओं के आवागमन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए.

दीपोत्सव के बाद भी चले स्वच्छता अभियान- संत

साधु-संतों ने सुझाव दिया कि दीपोत्सव के दौरान ही नहीं, बल्कि आयोजन समाप्त होने के बाद भी व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाए, जिससे अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप स्वच्छ वातावरण बना रहे.

प्रमुख स्थलों पर अयोध्या के दर्शनीय और धार्मिक स्थलों को दर्शाने वाले मानचित्र लगाए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा हो. इसके साथ ही दूसरे जिलों से समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं और वाहनों का आवागमन सुगम बनाने तथा आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया.

संतों ने मुख्यमंत्री योगी के प्रति जताया आभार

साधु-संतों ने अयोध्या को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने दीपोत्सव-2026 के सफल, भव्य और गरिमामय आयोजन की मंगलकामना करते हुए जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा जताया. संतों ने कहा कि दीपोत्सव अयोध्या की आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक वैभव को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है.

जनप्रतिनिधियों ने भी दिए सुझाव

बैठक में महापौर गिरीशपति त्रिपाठी और विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भी अपने सुझाव रखे. उन्होंने दीपोत्सव को और अधिक भव्य एवं गरिमामय बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग और सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही.

समय से पूरी हों सभी व्यवस्थाएं- डीएम

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने साधु-संतों और जनप्रतिनिधियों के सुझावों के लिए आभार जताया. उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं. उन्होंने सुझावों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराने पर जोर दिया.

बैठक में स्वामी अवधेश कुमार दास (बड़ा भक्तमाल), गुरवीर सिंह सोढ़ी (ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा), महंत डॉ. भरत दास (उदासीन संगत आश्रम, रानोपाली), नंदराम दास महाराज (हनुमानगढ़ पट्टी), महंत रामदास (हनुमानगढ़, नाका), स्वामी अनंत पद्मनाभाचार्य (सुग्रीव किला), स्वामी सियाराम (हनुमत भवन), महंत सुरेशदास, राम लखन दास (दशरथ महल), महंत राय राम शंकर दास (प्रतिनिधि मौजूद रहे.

इनके अलावा दशरथ महल), महंत गिरीश दास (डांडिया मंदिर), महंत आशुतोष दास (कामधेनु आश्रम), शिवम दास (बेतिया मंदिर), डॉ. महेश दास, महंत हेमंत दास, महंत रामचरण दास (महंत पट्टी बसंतिया), ज्ञानी चरणजीत सिंह (गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड), महंत संदीप दास (उज्जैनिया पट्टी, हनुमानगढ़ी), राघवेंद्र दास, राघवाचार्य महाराज (प्रतिनिधि, रामलला सदन देवस्थान) और महंत रामशरण दास (रंग महल) सहित अन्य संत-महात्मा उपस्थित रहे.

गाजियाबादः जिम ट्रेनर को हुआ इश्क तो महिला के पति पर चाकू से हमला, गिरफ्तार



Source link

Related Posts

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र

तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र राघोपुर दियारा  में जाने के लिए अक्टूबर महीने की समाप्ति होने के बावजूद…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

UP: योगी सरकार में अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होगी आसान, नामांतरण पर बड़ा अपडेट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संपत्ति संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top