• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • कौन हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि? पीएम मोदी का उड़ाया मजाक, मिल रही धमकियां, रद्द हो रहे शोज
Image

कौन हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि? पीएम मोदी का उड़ाया मजाक, मिल रही धमकियां, रद्द हो रहे शोज


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का इंदौर कार्यक्रम विवादों में बना हुआ है. हालांकि विवाद की जड़ राहुल गांधी नहीं, बल्कि स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि हैं जो मंच से राहुल गांधी के सामने पीएम मोदी की मिमिक्री करते हुए उनका मजाक उड़ा रहे थे. अब उन्हें इसका बुरा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है और स्टैंड अप कॉमेडियन के नोएडा से लेकर लखनऊ तक शोज कैंसिल हो रहे हैं. वहीं उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं. आइए जानते हैं कि पीएम मोदी का मजाक उड़ाने वाला ये कॉमेडियन आखिर हैं कौन?

पुलकित मणि ने उड़ाया था पीएम मोदी का मजाक

राहुल गांधी 19 सितंबर को मध्यप्रदेश के इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इंदौर आए थे. इस दौरान कांग्रेस नेता ने हजारों की भीड़ के सामने मंच पर कुछ स्टूडेंट्स से बात भी की थी. पुलकित मणि भी मंच पर पहुंचे थे, हालांकि वो जाकर पीएम मोदी का मजाक उड़ाने लगे. 

ये भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ की टीम से मिले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, फिल्म के कांसेप्ट ने जीता दिल

पुलकित मणि ने पीएम मोदी की मिमिक्री करते हुए उनका मजाक उड़ाया और हदें पार करते हुए बहुत देर तक हंसते रहे. राहुल गांधी ने भी पुलकित का भरपूर साथ दिया. हालांकि अब राहुल गांधी और कांग्रेस को भाजपा नेता जमकर निशाने पर ले रहे हैं. दूसरी ओर पुलकित को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है.

कौन हैं पुलकित मणि?

पुलकित मणि सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. वो स्टैंडअप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर हैं. इंस्टाग्राम पर इस कॉमेडियन के 6 लाख 18 हजार से ज्यादा फ़ॉलोअर्स है. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पुलकित साल 2021 से कॉमेडी कर रहे हैं. वो अपने शोज में मशहूर राजनीतिक व्यंग्य करने के लिए जाने जाते हैं. 

मिल रही धमकियां, रद्द हो रहे शोज

पीएम मोदी की नकल करने और उनका मजाक उड़ाने के बाद पुलकित मणि को भारी विरोध झेलना पड़ रहा है और उन्हें धमकियां तक दी जा रही है. बता दें कि कॉमेडियन का जल्द ही नोएडा में शो होने वाला था जो रद्द हो गया है. इसके अलावा पुलकित के लखनऊ और कानपुर के शोज भी कैंसिल हो चुके हैं. ये जानकारी खुद पुलकित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी है. पुलकित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘गुंडा किस्म के लोगों की लगातार धमकियों की वजह से लखनऊ और कानपुर में मेरे शो रद्द कर दिए गए हैं.’

कौन हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि? पीएम मोदी का उड़ाया मजाक, मिल रही धमकियां, रद्द हो रहे शोज

ये भी पढ़ें: R. N. Kao कौन थे? भारत के पहले स्पाई पर फिल्म ला रहे करन जौहर, ‘धुरंधर’ को चटाएंगे धूल?





Source link

Related Posts

दीया मिर्जा ने जब प्रोड्यूस की फिल्म, गिरवी रखना पड़ा पहला घर, फिर भी विद्या बालन को दी पूरी सैलरी

दीया मिर्जा ने 2001 में फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से डेब्यू किया था. दीया ने कई…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

ईशा रिखी का मोनोकनी में ग्लैमरस अवतार, कॉर्सेट ड्रेस में भी ढाया कहर

व्हाइट कॉर्सेट स्टाइल ड्रेस में ईशा बेहद बोल्ड और कॉन्फिडेंट लग रही हैं. खुले बाल उनकी खूबसूरती में…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

शाहरुख खान ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, पत्नी-बेटी संग लिया बप्पा का अशीर्वाद

गणेश उत्सव के बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचे. इसके…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

कोंकणा सेन को हुआ डेंगू, एक्ट्रेस ने अस्पताल से फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top