• Home
  • ताजा खबरें
  • कोटा एक बार फिर विवादों में, एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप
Image

कोटा एक बार फिर विवादों में, एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप


राजस्थान की कोचिंग नगरी कोटा में दो कोचिंग स्टूडेंट्स की मौत का मामले सामने आने से एक बार फिर विद्यार्थियों की सुरक्षा और उनकी परिस्थितियों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. सबसे पहले मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी 16 वर्षीय जेईई स्टूडेंट का शव रविवार को महावीर नगर प्रथम इलाके में स्थित पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला.

दूसरे मामले में रविवार को ही बिहार के दरभंगा निवासी 19 वर्षीय नीट स्टूडेंट कुन्हाड़ी क्षेत्र की एक रेजिडेंसी के बाथरूम में अचेत अवस्था में पाया गया. उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. दोनों घटनाओं की परिस्थितियां अलग-अलग हैं और पुलिस इनकी जांच में जुटी है.

फारूक अब्दुल्ला से नाराज अजमेर दरगाह के दीवान, पाकिस्तान को घेरा

टेस्ट देकर लौटा था जेईई स्टूडेंट 

पहला मामला जवाहर नगर थाना क्षेत्र का है. मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी 16 वर्षीय छात्र करीब छह महीने पहले जेईई की तैयारी के लिए कोटा आया था. वो महावीर नगर प्रथम स्थित एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहा था. पुलिस के मुताबिक, रविवार को छात्र कोचिंग में टेस्ट देने के बाद पीजी लौटा था. रात के समय पीजी में रहने वाले अन्य विद्यार्थी खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकल रहे थे. इसी दौरान सामने वाले कमरे में रहने वाले छात्र ने उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी गेट नहीं खुला तो साथियों ने पीजी संचालक को इसकी जानकारी दी.

पीजी संचालक ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो छात्र फंदे पर लटका हुआ नजर आया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस छात्र को नीचे उतारकर एमबीएस अस्पताल ले गई. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना रात में ही परिजनों को दे दी गई. पुलिस के अनुसार, फिलहाल छात्र की मौत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है.

अगले दिन बाथरूम में मिला नीट स्टूडेंट, अस्पताल में तोड़ा दम

दूसरी घटना कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र की श्रीजी रेजिडेंसी की है. बिहार के दरभंगा का रहने वाला 19 वर्षीय छात्र पिछले डेढ़ से दो साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. पुलिस के अनुसार, छात्र 24 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे खाना लेकर हॉस्टल पहुंचा था. बाद में अन्य छात्रों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. अगले दिन हॉस्टल में ही रहने वाले उसके भाई ने भी दरवाजा खुलवाने की कोशिश की. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर हॉस्टल संचालक को बुलाया गया.

इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तो छात्र बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ा मिला. उसे तत्काल एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई. छात्र के कान पर चोट के हल्के निशान मिलने की बात भी सामने आई है. शुरुआती जानकारी में बाथरूम में फिसलने से चोट लगने की आशंका जताई गई, लेकिन मौत की असल वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगी.

परिजनों को संदेह, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

NEET स्टूडेंट की मौत को लेकर परिजनों ने संदेह जताते हुए पुलिस से शिकायत की है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

दोनों छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई परिजनों की मौजूदगी में कराई जाएगी. फिलहाल दोनों मामलों में मौत के कारणों और घटनाक्रम को लेकर पुलिस की तफ्तीश जारी है.

नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये

 



Source link

Related Posts

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र

तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र राघोपुर दियारा  में जाने के लिए अक्टूबर महीने की समाप्ति होने के बावजूद…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

UP: योगी सरकार में अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होगी आसान, नामांतरण पर बड़ा अपडेट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संपत्ति संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

CM योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव-2026 को दिव्य, भव्य और गरिमामय बनाने के लिए अयोध्या में तैयारियां…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top