Image

कनाडा में बड़ा हादसा, ट्रेनिंग विमान क्रैश होने से दो भारतीय छात्रों की मौत


कनाडा में दो भारतीयों के साथ हादसा हो गया. एक प्लेन क्रैश की वजह से दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई. भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी. मृतकों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम के रूप में हुई है. वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने दोनों छात्रों की मौत पर रविवार (20 सितंबर) को शोक व्यक्त किया.

दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए कहा, ‘वैंकूवर स्थित भारत का महावाणिज्य दूतावास तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है. दोनों भारतीय छात्रों की कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक दुखद विमान हादसे में मौत हो गई.’

उसने कहा, ‘इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों और उनके प्रियजनों के साथ हैं. हम शवों को भारत ले जाने के लिए उनके परिवारों को वाणिज्य दूतावास संबंधी हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार हैं.’

CBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सस्केचेवान के किसबी के पास हर्वस एयर कंपनी का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. विमान को रजिस्टर करने वाली यह कंपनी एक फ्लाइट स्कूल भी चलाती है.

रिपोर्ट में हर्वस एयर के अध्यक्ष एडम पेनर के बयान का हवाला देते हुए बताया गया है कि विमान में दो लाइसेंस प्राप्त पायलट सवार थे. वे अपने कमर्शियल पायलट लाइसेंस के लिए उड़ान के घंटे पूरे करने के मकसद से इस विमान को किराए पर लेकर रेजिना से कार्लाइल (सस्केचेवान) होते हुए स्टीनबैक (मैनिटोबा) की ओर रात की उड़ान पर निकले थे.

यह भी पढ़ें : ‘अंधभक्त ऐसी सोच को…’ बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर बरसे राहुल गांधी



Source link

Related Posts

ASEAN समिट से क्या चाहता है भारत? दक्षिण चीन सागर पर खोले पत्ते, कहा- ‘आजादी जरूरी’

दक्षिण चीन सागर में जारी क्षेत्रीय विवादों और चीन-आसियान के बीच प्रस्तावित आचार संहिता (कोड ऑफ कंडक्ट) को…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

‘वीजा नियमों का उल्लंघन, किसी विदेशी का…’, इटैलियन राजनेता के वोट चोर के नारों पर भारत

इटली के राजनेता जियाकोमो फिलिबेक जिन्होंने हैदराबाद में एक सम्मेलन के दौरान कांग्रेस का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

थाईलैंड: फुकेट की बिल्डिंग में भीषण आग, 11 लोगों की मौत, कई घायल

थाईलैंड के फुकेट में सोमवार (16 नवंबर) को दर्दनाक हादसा हो गया. फुकेट की एक इमारत में भीषण…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

Explained: गुड्डे-गुड़ियों से क्यों खेल रहे Gen Z और मिलेनियल्स? किडल्ट ट्रेंड की असली कहानी

बीते कुछ सालों से दुनिया भर के टॉय इंडस्ट्री के दरवाजे पर एक नया ग्राहक दस्तक दे रहा…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top