• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘आवारापन 2’ की हिट के बाद इमरान हाशमी ने खरीदी नई चमचमाती मर्सिडीज कार, करोड़ों में है कीमत
Image

‘आवारापन 2’ की हिट के बाद इमरान हाशमी ने खरीदी नई चमचमाती मर्सिडीज कार, करोड़ों में है कीमत


बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी को आखिरी बार फिल्म ‘आवारापन 2’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने शानदार काम किया था और इसके लिए उनकी तारीफ भी काफी हुई थी. फिल्म भी हिट हुई थी. इसे देखने के बाद लोगों ने कहा भी था कि इससे इमरान हाशमी फ्लेवर वापस आ चुका है. ऐसे में अब एक्टर के कार कलेक्शन में इजाफा हुआ है.

दरअसल, ‘आवारापन 2’ की हिट के बाद इमरान हाशमी ने नई लग्जरी कार खरीदी है. Clinton Pereira की इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, अभिनेता ने मर्सिडीज की नई चमचमाती लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

इमरान हाशमी की नई कार

सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, इमरान हाशमी ने व्हाइट कलर की नई मर्सिडीज चमचमाची कार खरीदी है. ये थार स्टाइल में है. एक्टर ने मर्सिडीज की AMG G 63 कार खरीदी है, जिसका आइकॉनिक डिजाइन फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वहीं इसका कलर भी व्हाइट है. पोस्ट में लिखा गया है, ‘इमरान हाशमी के गैरेज में नई कार की एंट्री हुई है.’

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े ‘बॉर्डर 2’ समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

कार वाला की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान हाशमी की मर्सिडीज कार का एक्स शोरूम प्राइज 3.74 करोड़ रुपये है. वहीं, इसका प्रो वर्जन 4.43 करोड़ का बताया जा रहा है. इमरान की कार की पोस्ट को हजारों में लाइक्स मिल चुके हैं. तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. आपको बता दें कि इसके दो साल पहले इमरान हाशमी ने रोल्स रॉयस कार खरीदी थी, जिसकी कीमत 12.25 करोड़ बताई गई थी.

इमरान हाशमी का प्रोफेशनल फ्रंट

‘आवारापन 2’ के अलावा इमरान हाशमी के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो वो एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘गनमास्टर G9’ और ‘जी 2/ गुडचारी 2’ में नजर आने वाली हैं, जो कि एक स्पाई एक्शन फिल्म है. इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में ‘हरामी’ और ‘रूह’ भी है.

बहरहाल, अगर ‘आवारापन 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 213.01 करोड़ तो इंडिया नेट कलेक्शन 150.59 करोड़ रहा था और ये बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.





Source link

Related Posts

Prem Keetanu Box Office Day 1: पहले दिन 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘प्रेम कीटाणु’, ‘दृश्यम 3’ से क्लैश पड़ा भारी

बॉलीवुड एक्टर वीर पहाड़िया इन दिनों अपनी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं,…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

‘दृश्यम 3’ बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े ‘बॉर्डर 2’ समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

अजय देवगन की इस साल 2026 की बेस्ट क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में आते ही छा…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

ऑस्कर में भारत का नाम रोशन करेगी ‘गोंधळ’, 9 अक्टूबर से 6 शहरों में होगी खास स्क्रीनिंग

मुंबई में बनी मराठी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘गोंधळ’ को 99वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

पार्क स्ट्रीट के सिंगर्स के मुरीद हुए अमिताभ बच्चन, बोले- ‘हम तो उनके सामने कुछ नहीं’

अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति-18’ शो में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं. इस शो में…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top