• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • अष्टमी पर नीतू कपूर ने धोए पोती राहा कपूर के पैर, नीचे बैठकर लिया आशीर्वाद, देखें तस्वीर
Image

अष्टमी पर नीतू कपूर ने धोए पोती राहा कपूर के पैर, नीचे बैठकर लिया आशीर्वाद, देखें तस्वीर


19 अक्टूबर को नवरात्रि 2026 का समापन हो जाएगा. सोमवार को देशभर में महानवमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी नवमी के मौके पर फैंस को शुभकामनाएं दीं. अभिनेता वरुण धवन ने अपने घर पर कन्या पूजन किया था. जबकि इससे पहले दुर्गाष्टमी पर दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर अपनी पोती राहा कपूर के पैर धोती हुई नजर आई थीं.

नीतू ने पोती के पैर धोकर मनाई दुर्गा अष्टमी

बता दें कि शारदीय नवरात्रि में हर साल दुर्गाष्टमी और नवमी के मौके पर हिंदू धार्मिक परंपरा में लोग अपने घरों में कन्या पूजन और कन्या भोज कराते हैं. 19 अक्टूबर को महानवमी मनाई जा रही है. जबकि इससे पहले महाष्टमी मनाई गई. एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अष्टमी का त्योहार पोती राहा कपूर के साथ सेलिब्रेट किया. इस दौरान जहां नीतू गुलाबी और सफेद रंग के प्रिंटेड कुर्ता में नजर आईं, तो वहीं नन्हीं राहा ने ऑरेंज कलर की टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी.

नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में राहा के साथ एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में राहा का फेस नजर नहीं आ रहा है. वो चेयर पर बैठी हुई हैं, जबकि उनकी दादी यानी नीतू नीचे बैठी हुई हैं. तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी पोती के पैर धोते हुए उनका आशीर्वाद लेती हुई नजर आईं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, ‘हैपी कंजक, जय माता दी.’

अष्टमी पर नीतू कपूर ने धोए पोती राहा कपूर के पैर, नीचे बैठकर लिया आशीर्वाद, देखें तस्वीर

4 साल की होने वाली हैं राहा कपूर

राहा कपूर, नीतू कपूर की बेटी और सुपरस्टार रणबीर कपूर एवं बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार आलिया भट्ट की बेटी हैं. आलिया और रणबीर ने अप्रैल 2022 में शादी की थी. इसके बाद इसी साल 6 नवंबर को स्टार कपल ने राहा का वेलकम किया. जल्द ही राहा 4 साल की होने वाली हैं.

नीतू कपूर के बारे में

68 वर्षीय नीतू कपूर ने 70 और 80 के दशक में कई शानदार फिल्में दी थीं. ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘दीवार’, ‘धर्म वीर’, ‘काला पत्थर’ और ‘याराना’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का नीतू कपूर हिस्सा रहीं. एक्ट्रेस अब भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं. उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में फिल्म ‘दादी की शादी’ में नजर आई थीं.



Source link

Related Posts

टाइगर श्रॉफ कितने पढ़े-लिखे हैं? जानें उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन

दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च, 1990 को मुंबई में हुआ था.…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद दिशा पाटनी के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी

टाइगर श्रॉफ पर रविवार 18 अक्तूबर को फायरिंग की घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले जैकी श्रॉफ

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में रविवार 18 अक्तूबर जानलेवा हमला हुआ. उनकी कार पर दो शूटर्स…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

शनाया कपूर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ से कर रही हैं ओटीटी डेब्यू, कब और कहां देख सकेंगे?

स्टूडेंट ऑफ द ईयर के पहले और दूसरे पार्ट के बाद अब ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top