Image

‘जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस’, फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में हो रहे दंगों को लेकर भड़क गए हैं. उन्होंने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को चेतावनी दी है. ट्रंप ने मंगलवार (20 अक्तूबर) को कहा कि पेरिस बहुत ही जल्द मुस्लिम शहर बनने वाला है. इतना ही नहीं ट्रंप ने प्रवासियों के मामले पर भी सख्त प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि प्रवासियों की वजह से डेमोग्राफिक बदलाव तेजी से हुआ है. 

दरअसल फ्रांस में 5 लाख से ज्यादा लोग प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए. इस दौरान हजारों लोग घायल भी हुए. पुलिसकर्मियों को भी चोट आई. इस मामले पर ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘वे मेरे दोस्त है. मैंने उनसे बहुत पहले कहा था कि आप फ्रांस को लेकर एक बड़ी गलती कर रहे हैं. आप पूरी दुनिया से लोगों को आने दे रहे हैं.’

ट्रंप ने कहा, ‘फ्रांस में पूरी दुनिया से लोग आ रहे थे और जैसा कि आप जानते हैं, पेरिस बहुत जल्द एक मुस्लिम शहर बनने वाला है, और यह कोई डील नहीं थी.’

दंगे की वजह से प्रभावित हुए लाखों लोग

फ्रांस के कई शहरों में दंगे हुए, जिसकी वजह से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. शनिवार को करीब 5,50,000 लोगों ने विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया. फ्रांस के गृह मंत्रालय ने इसको लेकर जानकारी दी थी. गृह मंत्रालय के मुताबिक, हिंसा से प्रभावित रहे इन प्रदर्शनों के दौरान कुल 2,397 लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं 997 पुलिस अधिकारी और जवान घायल हुए, जिनमें से सात गंभीर रूप से घायल हैं.

दंगा फैलाने वालों के खिलाफ होगा एक्शन

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है. प्रोटेस्ट की वजह से देश के कई शहर बंद हैं. कर्फ्यू लगा दिया गया है.

यह भी पढ़ें : ‘गिरफ्तार करो या मार दो…’, बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज



Source link

Related Posts

रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए हटाए प्रतिबंध, रूबियो ने कहा- राष्ट्रपति ट्रंप…

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने उज्बेकिस्तान में एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति के रूस पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

‘क्या कोई प्लंबर…’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार

फ्लाईदुबई एयरलाइन के विमान क्रैश की साजिश को नाकाम करने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार ने घटना के…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

‘गिरफ्तार करो या मार दो…’, बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज

तख्तापलट के बाद देश छोड़कर निकलीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि आगामी दिसंबर के महीने में…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के ‘ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब’ का चीफ

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित ‘बॉरोअर्स प्लेटफॉर्म’ की गवर्निंग काउंसिल की अध्यक्षता संभाल ली है. यह मंच संप्रभु…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top