Image

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले जैकी श्रॉफ


बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में रविवार 18 अक्तूबर जानलेवा हमला हुआ. उनकी कार पर दो शूटर्स ने अंधाधुंध फायरिंग की. एक्टर पर 3 बाइक सवार द्वारा हमला किया गया, जिसमें से दो ने फायरिंग की तो तीसरा बाइक चालू करके खड़ा था. इस घटना में एक्टर चोटिल हुए साथ ही उनके ड्राइवर को ज्यादा चोटें आई. वहीं, एक ऑटो चालक भी घायल हो गया.

टाइगर श्रॉफ पर हमले की घटना के बाद मुंबई में हड़कंप मच गया. सीएम से लेकर डिप्टी सीएम तक ने उनका हाल जाना. एकनाथ शिंदे देर रात उनके घर भी पहुंचे. ऐसे में अब घटना के एक दिन बाद ही जैकी श्रॉफ ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. इस मुलाकात की फोटोज भी सामने आई है.

सीएम से बोरीवली के कार्यक्रम में मिले

सामने आई जानकारी के अनुसार, टाइगर श्रॉफ के पिता और एक्टर जैकी श्रॉफ ने मुख्यमंत्री से बोरीवली के कार्यक्रम में मुलाकात की है. जैकी श्रॉफ बप्पी लाहिरि मार्ग नामकरण प्रोग्राम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले. इस दौरान दोनों के बीच खास बॉन्ड देखने के लिए मिला. 

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद दिशा पाटनी के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी

आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक्टर से फोन पर बात की थी. उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया था कि आरोपी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने उनसे साथ खड़े रहने की बात भी कही थी. सीएम ने मुंबई के कमीश्नर को भी फोन किया था और उन्होंने पुलिस आयुक्त को तत्काल तेजी से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले जैकी श्रॉफ

देर रात घर पहुंचे थे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

टाइगर श्रॉफ पर हमले की खबर मिलते ही महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी जैकी श्रॉफ और टाइगर से पहले फोन पर बात की थी. फोन पर उन्होंने उनका हाल जाना था. उन्होंने एएनआई से बातचीत में बताया था, ‘मैंने टाइगर श्रॉफ और उनके पिता जैकी श्रॉफ से बात की है. मैंने टाइगर से कहा है कि वे चिंता न करें सरकार उनके साथ है, घबराने की कोई बात नहीं है. हम सभी मशहूर हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. अगर कोई किसी को डराने या धमकाने की कोशिश करता है, तो पुलिस और सरकार उसे बख्शेगी नहीं.’

वहीं, नानावटी हॉस्पिटल से जब देर रात टाइगर श्रॉफ को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया तो इसके बाद डिप्टी सीएम उनके घर भी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने उनका सामने से हाल लिया था. इस मुलाकात की फोटो भी सामने आई थी, जिसमें टाइगर के हाथ और सीने पर पट्टी दिखी थी.



Source link

Related Posts

शनाया कपूर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ से कर रही हैं ओटीटी डेब्यू, कब और कहां देख सकेंगे?

स्टूडेंट ऑफ द ईयर के पहले और दूसरे पार्ट के बाद अब ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

कंगना रनौत का गरबा लुक, 2.1 लाख के लहंगे में लगाया ग्लैमर का तड़का

बॉलीवुड की अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपने काम के साथ-साथ अपने खूबसूरत अंदाज के लिए भी जानी…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी और परिवार के साथ नवरात्री और दुश्शेरा बनाने…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

‘बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?’ लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. ज्यादातर वो अपने गानों…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top