• Home
  • खेल समाचार
  • अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
Image

अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट


विमेंस प्रीमियर लीग में अपने पहले ही मैच में 5 विकेट लेकर चर्चा में आईं अमेरिकी तेज गेंदबाज तारा नॉरिस अब मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलती नजर आएंगी. 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाली नॉरिस को मुंबई ने WPL 2027 से पहले अपनी टीम में शामिल कर लिया है. ये ट्रेड नीलामी से पहले यूपी वॉरियर्स के साथ हुआ है.

मुंबई इंडियंस ने तारा नॉरिस को 10 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है. यूपी वॉरियर्स ने भी उन्हें 2026 सीजन से पहले इसी कीमत पर साइन किया था. ये पूरी तरह कैश डील है. यानी मुंबई ने इस ट्रेड के बदले यूपी वॉरियर्स को कोई खिलाड़ी नहीं दिया है.

डेब्यू मैच में किया था कमाल

तारा नॉरिस ने 5 मार्च 2023 को दिल्ली कैपिटल्स की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ WPL में डेब्यू किया था. इस मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. वो WPL में एक पारी में 5 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं. साथ ही, वो इस लीग में खेलने वाली एसोसिएट देश की पहली खिलाड़ी भी थीं.

नॉरिस ने WPL के पहले सीजन में कुल 5 मैच खेले थे. इस दौरान उन्होंने 7 विकेट लिए. उनका गेंदबाजी औसत 12.71 और इकॉनमी रेट 8.09 रहा. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2024 सीजन से पहले रिलीज कर दिया. यूपी वॉरियर्स ने 2026 सीजन के लिए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन अमेरिका की टीम के साथ टी20 विश्व कप क्वालीफायर में व्यस्त होने के वजह से वो उस सीजन में कोई मैच नहीं खेल सकीं.

MI लंदन के लिए भी खेलीं

तारा नॉरिस मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से पहले भी जुड़ चुकी हैं. वो इंग्लैंड की द हंड्रेड प्रतियोगिता में MI लंदन की टीम का हिस्सा रही हैं. अब WPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का मौका मिलेगा.

नीलामी से पहले टीमों की तैयारी

WPL 2027 की मिनी नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेड के बाद मुंबई के पास 90 लाख रुपये बचेंगे और वो ज्यादा से ज्यादा 6 खिलाड़ी खरीद सकेगी. वहीं, यूपी वॉरियर्स के पास 3.75 करोड़ रुपये होंगे और टीम ज्यादा से ज्यादा 8 खिलाड़ियों को खरीद सकेगी, जिनमें 3 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

टेस्ट मैच की एक पारी में 11वें नंबर पर आकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 खिलाड़ी



Source link

Related Posts

राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ तूफानी पारी खेलकर सुर्खियां बटोर…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

W,W,W…,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास

क्रिकेट में कुछ पल ऐसे होते हैं, जो खिलाड़ी को हमेशा के लिए इतिहास में जगह दिला देते…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. अभिषेक ने एक कैलेंडर…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

सबसे तेज 2000 रन… अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में 69 रनों की शानदार पारी खेली, उन्होंने 5 छक्के और…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top