• Home
  • शिक्षा समाचार
  • PM-USP छात्रवृत्ति, रिन्यूअल की अंतिम तारीख घोषित, 31 अक्टूबर तक मौका
Image

PM-USP छात्रवृत्ति, रिन्यूअल की अंतिम तारीख घोषित, 31 अक्टूबर तक मौका


कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे देश के मेधावी छात्रों के लिए एक बेहद जरूरी खबर सामने आई है. शिक्षा मंत्रालय द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन PM-USP के साल 2026-27 के रिन्यूअल की प्रक्रिया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर शुरू हो चुकी है. जिन छात्रों को पिछले साल यह स्कॉलरशिप मिली थी, उन्हें अपनी आर्थिक सहायता जारी रखने के लिए तुरंत रिन्यूअल फॉर्म भरना होगा. सरकार ने इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 तय की है, इसलिए समय रहते है अपना फॉर्म जरूर जमा कर दें. 

रिन्यूअल के लिए क्या है योग्यता शर्तें?

इस स्कॉलरशिप को आगे भी जारी रखने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी नियम और शर्तों को पूरा करना होगा. रिन्यूअल के लिए यह जरूरी है कि छात्र फुल-टाइम कोर्स जारी रखे. इसके साथ ही छात्र ने अपनी पिछली वार्षिक या सेमेस्टर परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल किए हों और कॉलेज में उसकी उपस्थिति कम से कम 75 प्रतिशत होनी चाहिए. पढ़ाई के बीच में बिना किसी ठोस वजह के कोई गैप नहीं होना चाहिए और छात्र सरकार की किसी अन्य योजना के तहत फीस माफी या दूसरी छात्रवृत्ति का लाभ न ले रहा हो.

इन जरूरी दस्तावेजों को रखें तैयार

पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू करने से पहले छात्रों को अपने पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज स्कैन करके रख लेने चाहिए, ताकि फॉर्म भरते समय कोई गलती न हो. इसके लिए पिछली कक्षा या सेमेस्टर की ऑरिजिनल मार्कशीट और कॉलेज द्वारा जारी किया गया बोनाफाइड सर्टिफिकेट सबसे जरूरी है. इसके अलावा मौजूदा शैक्षणिक वर्ष की फीस रसीद, आधार कार्ड, पहचान पत्र और बैंक पासबुक की कॉपी तैयार रखें. 

ऐसे करें आवेदन

योग्य छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल scholarships.gov.in पर जाकर अपना रिन्यूअल फॉर्म भर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले पोर्टल पर अपने वन-टाइम रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल्स और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर दिख रहे शैक्षणिक सत्र 2026-27 के PM-USP CSSS Renewal लिंक को खोजें और फॉर्म में दी गई अपनी पर्सनल, एकेडमिक और बैंक डिटेल्स को अच्छी तरह चेक करके अपडेट करें. इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करके रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

फॉर्म भरने के बाद कॉलेज वेरिफिकेशन है जरूरी

छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर देने से स्कॉलरशिप का पैसा नहीं आएगा. फॉर्म जमा होने के बाद आपका कॉलेज या यूनिवर्सिटी आपके दाखिले, नंबरों और अटेंडेंस की बारीकी से जांच करेगा. संस्थान स्तर पर इस वेरिफिकेशन को पूरा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 तय की गई है. इसलिए फॉर्म भरने के बाद अपने कॉलेज के संबंधित विभाग से संपर्क करके इसे समय पर वेरीफाई जरूर करवा लें ताकि स्कॉलरशिप की राशि DBT के माध्यम से सीधे आपके आधार लिंक बैंक खाते में भेजी जा सके.

यह भी पढ़ें: ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UPSC की तैयारी के लिए कितने साल का करेंट अफेयर्स पढ़ें? जानें आसान टिप्स

यूपीएससी की तैयारी में करेंट अफेयर्स की अहम भूमिका होती है. देश-दुनिया में होने वाली घटनाओं से जुड़े…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

दिल्ली में लाइब्रेरियन के 2 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन का तरीका

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी  NTA  ने दिल्ली में लाइब्रेरियन के 2 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट

राजस्थान में मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अपडेट है. राजस्थान…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

नीट पीजी 2026 परीक्षा का पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट में एडमिशन के प्रक्रिया शुरू…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top