Image

पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल


जम्मू में पुंछ सेक्टर में भारत-पाकिस्तान लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) से सटे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में सोमवार (12 अक्टूबर, 2026) को हुए एक लैंड माइन ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा उस समय हुआ, जब यह चार लोग खेतों में पाइप बिछाने का काम कर रहे थे.

एबीपी न्यूज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा शाम करीब 5 बजे से 5:30 बजे के बीच का है. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के पुंछ जिले की हाजीरा तहसील के महांधला में यह धमाका हुआ है.

सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के पुंछ जिले की हाजीरा तहसील के महांधला गांव (यूनियन काउंसिल बट्टल मंधोल) में एक माइन ब्लास्ट में POK में रहने वाले चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये लोग पानी के पाइप लगा रहे थे, तभी वे विस्फोटक सामग्री के संपर्क में आ गए. माना जा रहा है कि लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर इस लैंडमाइन को भारतीय सेना ने एंटी-इनफिल्ट्रेशन ग्रिड के तहत बिछाया था, जिसमें धमाका हो गया.

मृतकों की पहचान की हुई पुष्टि

सूत्रों के मुताबिक, माइंस ब्लास्ट में मारे गए चारों लोगों की पहचान की पुष्टि हो गई है. मृतकों की पहचान फैजान सगीर, इश्तियाक, वकास और आसिम के रूप में हुई है. ये चारों चचेरे भाई थे. वहीं, फैजान सगीर को जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) का सहयोगी भी बताया गया है.

धमाके के बाद सीमा पर बढ़ी चौकसी

वहीं, अधिकारियों ने बताया नियंत्रण रेखा (LoC) के नजदीक हुए जोरदार धमाके के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे सेक्टर में अलर्ट जारी कर दिया है और किसी भी तरह से घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है.

भारतीय सेना के जवानों ने नष्ट किए दो लैंड माइन

वहीं, एक अन्य घटना में भारतीय सेना के जवानों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले के मेंढर सेक्टर के बसोनी इलाके में सीमा पर लगे फेंस के नजदीक से दो जंग लगे लैंड माइंस बरामद किए हैं. अधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि ये लैंड माइंस सुबह 8.25 और 12.10 बजे को ट्रैक निर्माण के दौरान देखे गए थे, जिन्हें सेना के एक्सपर्ट ने एक नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया गया. 

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी



Source link

Related Posts

हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार 11 अक्टूबर को हमला हुआ था.…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

Explained: एयरपोर्ट से ऑयल रिफाइनरी तक! हूतियों से निपटना सऊदी अरब के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों रियाद का किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

नेपाल में आई बाढ़ से तबाही, कितना नुकसान, कितने रेस्क्यू? जानें ताजा हालात

नेपाल के गोरखा जिले में रविवार (11 अक्टूबर) को अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. बूढ़ी…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

2026 का इकोनॉमिक्स का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्री रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ट को दिया गया है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top