• Home
  • खेल समाचार
  • सबसे तेज 2000 रन… अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
Image

सबसे तेज 2000 रन… अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड


अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में 69 रनों की शानदार पारी खेली, उन्होंने 5 छक्के और 6 चौकों की मदद से 69 रन बनाए. 230 की स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया, वह टी20 इंटरनेशनल में गेंदों के आधार पर सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी की. संजू सैमसन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए. फिर अभिषेक शर्मा ने फिस्फोटक अंदाज में खेल शुरू किया, उन्होंने 18 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. उन्हें श्मार स्प्रिंगर ने आउट किया, इससे पहले अभिषेक ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 2000 रन पूरे किए.

T20I सबसे तेज 2000 रन!

अभिषेक शर्मा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पहले ये रिकॉर्ड पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज था, जिन्होंने 1164 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ था. अभिषेक ने 1024 गेंदों में अपने 2 हजार रन पूरे कर लिए. 

भारत ने पहले बल्लेबजी करते हुए इंदौर में 223 रन बनाए. अभिषेक शर्मा के बाद सबसे बड़ी परइ ईशान किशन की रही, जिन्होंने 37 रन बनाए. तिलक वर्मा ने 28, नितीश कुमार रेड्डी ने 21, अक्षर पटेल ने 20 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए रॉस्टन चेस, श्मार जोसफ और शमर स्प्रिंग ने 2-2 विकेट लिए.

पारियों के आधार पर टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड अभी भी विराट कोहली के नाम हैं, जिन्होंने अपनी 56वीं पारी में इस आंकड़े को छुआ था. सूर्यकुमार यादव भी 56वीं पारी में यहां तक पहुंचे थे. तीसरे भारतीय केएल राहुल हैं, जिन्होंने 58वीं पारी में 2000 रन पूरे किए थे. अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए.

यह भी पढ़ें- OUT नहीं थे तिलक वर्मा! भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में उड़ी खेल भावना की धज्जियां



Source link

Related Posts

AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी हो गई है. डरबन में दक्षिण अफ्रीका और…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी, गिल टॉप पर; देखें लिस्ट

शुभमन गिल सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. मंगलवार (13 अक्टूबर)…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह… 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन

2027 वनडे वर्ल्ड कप को अब 1 साल का समय बचा है, जिसका पूरा शेड्यूल आईसीसी जारी कर…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स

वेस्टइंडीज ने भारत दौरे पर अपने दमदार प्रदर्शन से पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस और क्रिकेट पंडितों को…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top