यूपीएससी में केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों और संगठनों में डायरेक्ट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आयोग ने विज्ञापन नंबर 12/2026 के तहत कुल 13 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों में जूनियर टेक्निकल ऑफिसर, असिस्टेंट लेजिसलेटिव काउंसिल, लॉ ऑफिसर और स्पेशल ग्रेड 2 (जूनियर स्केल) जैसे पद शामिल है. इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है. वहीं योग्य उम्मीदवार यूपीएससी के ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर है.
यूपीएससी की इस डायरेक्ट भर्ती में अलग-अलग केंद्रीय विभाग और संगठनों के लिए पद जारी किए गए हैं. यूपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर टेक्निकल ऑफिसर (शुगर टेक्नोलॉजी) का 1 पद, असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसिल (ग्रेड 4), इंडियन लीगल सर्विस के 8 पद, लॉ ऑफिसर के 3 पद, स्पेशलिस्ट ग्रेड-2 (जूनियर स्केल), कार्डियोलॉजी का 1 पद शामिल है. इस तरह कुल 13 पदों पर भर्ती होनी है.
अलग-अलग विभागों में है पद
जूनियर टेक्निकल ऑफिसर का 1 पद नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट कानपुर में है. असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसिल के आठ पद कानून एवं न्याय मंत्रालय के लेजिस्लेटिव डिपार्मेंट के तहत है. वहीं दिल्ली सरकार के लैंड एंड बिल्डिंग डिपार्टमेंट में लॉ ऑफिसर के तीन पद है. इसके अलावा नई दिल्ली नगर परिषद में कार्डियोलॉजी के स्पेशलिस्ट ग्रेड-2 (जूनियर स्केल) का एक पद घोषित किया गया है.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की पात्रता जरूर देखनी होगी. अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, उम्र की सीमा और एक्सपीरियंस से जुड़ी शर्ते अलग हैं. इसलिए उम्मीदवारों का आवेदन करने से पहले यूपीएससी की वेबसाइट पर योग्यता चेक करनी होगी. आयोग ने उम्मीदवारों को पहचान डॉक्यूमेंट के तौर पर आधार कार्ड का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी है.
ये भी पढ़ें-DPS की हेड गर्ल से NEET PG में AIR 2! जानें कैसे रचा डॉ. पल्लाक्षी ने ये इतिहास
कितनी देनी होगी आवेदन फीस?
यूपीएससी की इस भर्ती में महिला उम्मीदवारों एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन फीस से छूट दी गई है. वहीं दूसरे एलिजिबल उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन फीस देनी होगी. फीस का पेमेंट आयोग की ओर से निर्धारित ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है.
16 अक्टूबर तक करना होगा आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी के ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान मांगी गई जानकारी भरने और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने से पहले यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वह जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी सभी पात्रता में पूरी करते हो तभी वह उसे पद के लिए एलिजिबल होंगे.
ये भी पढ़ें-IGNOU में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

















