Image

राजस्थान के 15 RAS बनेंगे IAS अफसर, UPSC ने लगाई प्रमोशन पर मुहर


राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 15 अधिकारियों के लिए IAS बनने का रास्ता अब साफ हो गया है. इन अधिकारियों के नाम पर UPSC की चयन समिति ने मोहर लगा दी हैं. राजस्थान सचिवालय में हुई UPSC बोर्ड की बैठक में 54 आईएएस अधिकारियों में से 15 के नाम को पदोन्नति के लिए मंजूरी दी गई है. अब राज्य सरकार ने इन नाम को केंद्र सरकार के पास भेज दिया है.

यह बैठक इस लिहाज से भी खास रही, क्योंकि यूपीएससी की चयन समिति की बैठक नई दिल्ली के बजाय जयपुर स्थित राजस्थान सचिवालय में हुई. कुल 18 रिक्त पदों पर विचार किया गया, जिनमें 15 पदों के लिए अधिकारियों का नाम तय किए गए, जबकि 3 पद रिजर्व रखे गए. चयनित अधिकारियों में 1988 बैच के 12 और 1999 बैच 3 अधिकारी शामिल है. 

RAS से IAS प्रमोशन की क्या है प्रक्रिया?

RAS अधिकारियों को IAS कैडर में प्रोन्नति राज्य सिविल सेवा कोटा के तहत दी जाती है. इसके लिए राज्य सरकार एलिजिबल अधिकारियों की लिस्ट और उनके डोजियर यूपीएससी को भेजती है. इसके बाद यूपीएससी के चयन समिति अधिकारियों के रिकॉर्ड और उपलब्ध पदों के आधार पर नामों पर विचार करती है. डॉक्यूमेंट की जांच के बाद विभागीय पदोन्नति समिति यानी डीपीसी की प्रक्रिया होती है. इसमें अधिकारियों की पिछली सेवा और वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट समेत संबंधित रिकॉर्ड देखे जाते हैं. बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव करते हैं. आरएएस से आईएएस पदोन्नति का कोटा सामान्यतः स्वीकृत आईएएस कैडर पदों का 33 प्रतिशत तक होता है. राजस्थान में रिक्तियों और कैडर की स्थिति के अनुसार समय-समय पर यूपीएससी की चयन समिति की बैठक होती है 

कौन से अधिकारी बनेंगे RAS?

1. उम्मेद सिंह 

1998 बैच के RAS अधिकारी उम्मेद सिंह फिलहाल कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के विशिष्ट सहायक हैं. वह चूरू, बूंदी, महवा, सपोटरा और केशोरायपाटन में SDM रह चुके हैं. 

2. अंजू राजपाल 

1998 बैच की अंजू राजपाल वर्तमान में मुख्यमंत्री की संयुक्त सचिव हैं. वह पीपलू में SDO, कार्मिक विभाग में संयुक्त सचिव और लोकायुक्त के SDO के रूप में भी काम कर चुकी है. 

3. विवेक कुमार 

विवेक कुमार वर्तमान में जयपुर स्थित पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग में अतिरिक्त महानिरीक्षक (प्रशासन) है. वह फरवरी से सितंबर 2024 तक मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव रहे. सीकर, सलूंबर, चूरू और खाजूवाला में एसडीओ के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं. 

4. मुकेश कुमार शर्मा 

वर्तमान में राजस्थान राज्य सूचना आयोग जयपुर में सचिव के पद पर मुकेश कुमार शर्मा नियुक्त है. वह मुख्यमंत्री के डिप्टी सेक्रेटरी और मुख्य सचिव कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी व संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं. 

5. महेंद्र कुमार शर्मा 

तकनीकी शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात महेंद्र कुमार शर्मा कई पूर्व मंत्रियों के OSD रह चुके हैं. इनमें रघु शर्मा, बीडी कल्ला, रामेश्वर रणवां और रमेश मीना शामिल है. 

6. डॉ. भागचंद बघाल 

1999 बैच के डॉ. भागचंद बघाल जयपुर विकास प्राधिकरण में अतिरिक्त आयुक्त है. वह 2013 से 2018 तक मुख्यमंत्री के डिप्टी सेक्रेटरी और बाद में संयुक्त सचिव रहे. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव की जिम्मेदारी भी इन्होंने संभाली है.

7. असलम शेर खान 

अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग में संयुक्त सचिव असलम शेर खान 1990 बैच के अधिकारी है. वह भरत सिंह के निजी सहायक रह चुके हैं और निंबाहेड़ा, बेगूं, अलवर कोटा में SDO रहे हैं.

8. नरेंद्र कुमार बंसल 

जयपुर नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल भी 1999 बैच के अधिकारी हैं. वह तत्कालीन श्रम मंत्री टीकाराम जूली के ओएसडी रह चुके हैं. सुमेरपुर, बाली, सुल्तानपुर, बयान और सांभर में SDO की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली है. 

9. महावीर खराड़ी 

महावीर खराड़ी वर्तमान में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर में अतिरिक्त आयुक्त है और RAS एसोसिएशन के अध्यक्ष है. उन्होंने माउंट आबू, गिर्वा, सलूंबर, डूंगरपुर और जालोर में SDO के तौर पर काम किया है. 

10. मेघना चौधरी 

1998 बैच की मेघना चौधरी रजिस्ट्रेशन एवं मुद्रांक विभाग में अतिरिक्त महानिरीक्षक है. वह माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर में सचिव रह चुकी है और किशनगढ़ व अजमेर में SDO के रूप में सेवाएं दी है. 

11. ओम प्रकाश जैन 

वर्तमान में उदयपुर स्थित माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक हैं. वह गंगापुर, नादौती, ओसियां, घाटोल, पाली और जालौर में एसडीओ भी रह चुके हैं. 

12. राजेश सिंह 

राजेश सिंह फिलहाल अजमेर में राजस्व बोर्ड के सदस्य हैं.  इससे पहले वह जयपुर प्रथम, दूदू और सांगानेर में SDO के पद पर तैनात रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-UPSC CSE प्रीलिम्स 2026 के 27 सवालों पर उठे सवाल, CAT पहुंचा मामला

13. मदन लाल नेहरा 

मदनलाल नेहरा भी राजस्व बोर्ड अजमेर में सदस्य हैं. उन्होंने बेंगू, गुडामालानी और सांकड़ा में एसडीओ के रूप में काम किया है. सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर के रजिस्टर भी रह चुके हैं. 

14. दिनेश कुमार जांगिड़ 

पशुपालन विभाग में संयुक्त सचिव दिनेश कुमार जांगिड़ 1998 बैच के अधिकारी हैं. वह श्री डूंगरगढ़, कोटपूतली, रतनगढ़, फतेहपुर, दौसा और वैर में एसडीओ रह चुके हैं. 

15. पूनम प्रसाद सागर 

पूनम प्रसाद सागर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में अतिरिक्त आयुक्त हैं. उन्होंने गिर्वा में एसडीओ और उद्योग एवं वाणिज्यिक विभाग में संयुक्त सचिव के तौर पर काम किया है.

ये भी पढ़ें-UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 

अक्टूबर का महीना स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए त्योहार और छुट्टियों से भरा रहने वाला है. इस…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

ओडिशा की स्कूल किताबों में 1,741 गलतियां, खर्च 175 करोड़

ओडिशा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की किताबों को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

बारिश के चलते यूपी में यहां कल बंद रहेंगे स्कूल, जानें पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भारी बारिश और जलभराव की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

जर्मनी में पढ़ाई को लेकर फीस नहीं, इन खर्चों का भी रखना होगा ध्यान

विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के बीच जर्मनी भी एक जाना-पहचाना विकल्प है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top