• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • मंदिर में देर रात तेज आवाज में भजन-कीर्तन पर भड़के अभिनेता अल्लू शिरीष, हैदराबाद पुलिस से की शिकायत
Image

मंदिर में देर रात तेज आवाज में भजन-कीर्तन पर भड़के अभिनेता अल्लू शिरीष, हैदराबाद पुलिस से की शिकायत


साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई और एक्टर अल्लू शिरीष ने हैदराबाद के एक मंदिर में देर रात तक तेज आवाज में भजन-कीर्तन को लेकर हैदराबाद पुलिस को शिकायत दी है. उन्होंने कहा है कि कई रातों से लगातार कीर्तन की आवाज से लोगों को परेशानी हो रही है. 

अल्लू शिरीष ने अपने कंप्लेन में कहा है कि निर्धारित डेसिबल सीमा से अधिक तेज आवाज में भजन-कीर्तन के कारण बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी हो रही है. उन्होंने पुलिस से इस मामले पर ध्यान देने का आग्रह किया है. 

अभिनेता ने रविवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘हैदराबाद पुलिस, मैं शेखपेट स्थित अपर्णा वन का निवासी हूं. पिछले कुछ दिनों से विनोभा नगर स्थित हनुमान मंदिर में देर रात दो से तीन बजे तक निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में भजन-कीर्तन किया जा रहा है. मैंने फिल्म नगर थाने में शिकायत की थी. उन्होंने हमसे 25 सितंबर को गणेश विसर्जन तक सहयोग करने को कहा था. पर्व समाप्त हो चुका है लेकिन समस्या जस की तस है.’

 

उन्होंने कहा, ‘हमारी सोसाइटी के कई बुजुर्ग, बच्चे और कामकाजी लोग इससे परेशान हैं और अतीत में भी कई शिकायतें दर्ज करा चुके हैं. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. आपसे अनुरोध है कि कृपया इस मामले को देखें.’

शिरीष ने अपनी पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया. अभिनेता की इस पोस्ट के बाद हैदराबाद पुलिस ने कहा कि आवश्यक कार्रवाई के लिए मामला फिल्म नगर के थाना प्रभारी को भेज दिया गया है.

 

 

बाद में पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया. उसके बाद अल्लू शिरीष ने पुलिस को थैंक्यू भी कहा.

इस कंप्लेन के बाद उन्हें ट्रोल भी किया गया. एक्टर ने एक फोटो डालकर सफाई में कहा, ‘दोस्तों.. मैं खुद धार्मिक हूं और भगवान हनुमान की पूजा करता हूं. रात के 2 बजे डीजे लगाकर तेज आवाज में म्यूजिक बजाना भक्ति नहीं है. मैंने जो शिकायत की थी, वो सिविक सेंस (नागरिक समझ) को लेकर थी, न कि आस्था या भक्ति को लेकर. समझने के लिए धन्यवाद..’





Source link

Related Posts

‘पहले मुझसे राइट्स लो…’ समय रैना के शो में उड़ा था अदनानी सामी का मजाक, सिंगर ने दिया ऐसा जवाब

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना जल्द ही फिल्म ‘उड़ता तीर’ में नजर आने वाले हैं. इसके प्रमोशन के लिए…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

Bollywood News: हीरो की ‘स्मोकिंग स्टाइल’ पर बवाल, संजय गुप्ता ने छेड़ी नई बहस! (28.09.26)

बॉलीवुड के एक लीडिंग मैन की इमेज और फिल्मों में स्मोकिंग को ग्लैमराइज करने को लेकर इंटरनेट पर…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

अनिल कपूर से शादी के बाद अकेले हनीमून पर गई थीं सुनीता, रखी थी ये शर्त

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1 परसेंट: द अनिल कपूर शो’ को होस्ट कर…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

आयशा खान ने डीपनेक बॉडीकॉन ड्रेस में ढाया कहर, कैमरे के सामने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, देखें फोटोज

आयशा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस लुक देख फैंस नजरे…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top