• Home
  • रोजगार समाचार
  • UPPSC PCS J Recruitment 2026: यूपी में जज बनने का मौका, UP PCS-J के 365 पदों पर आज से आवेदन शुरू
Image

UPPSC PCS J Recruitment 2026: यूपी में जज बनने का मौका, UP PCS-J के 365 पदों पर आज से आवेदन शुरू


UPPSC PCS J Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में न्यायिक सेवा के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हो उम्मीदवारों के लिए यूपीपीएससी ने 2 साल के अंतराल के बाद उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2026 का नोटिस जारी कर दिया है. विज्ञापन संख्या A-6/E-1/2026 के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कुल 365 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार की आवश्यकताओं और परिस्थितियों के अनुसार पदों की संख्या घट या बढ़ सकती है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 20 नवंबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर शुरू हो गई है. पात्र उम्मीदवार 21 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने के साथ परीक्षा फीस जमा कर सकेंगे, जबकि आवेदन फाॅर्म में संशोधन की आखिरी तारीख 28 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है. 

UPPCS के भर्ती 2026 से जुड़ी जरूरी तारीख 

पद का नाम और कुल पद-                        सिविल जज (जूनियर डिवीजन) 365 पद 
ऑनलाइन आवेदन शुरू                            20 नवंबर 2026 
आवेदन की लास्ट डेट                                21 दिसंबर 2026 
फॉर्म सुधार की अंतिम तारीख                     28 दिसंबर 2026 

आयु सीमा और योग्यता से जुड़े नियम 

अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2027 को कम से कम 22 वर्ष होनी चाहिए और 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसका मतलब है कि उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 1992 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए. उत्तर प्रदेश के पात्र आरक्षित वर्गों और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी. वहीं इस भर्ती के लिए संक्षिप्त नोटिस आज से आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट उपलब्ध करा दिया गया है. ऐसे में उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-THE Interdisciplinary Science Rankings 2027: इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग में भारत का जलवा, 102 संस्थाओं ने बनाई जगह

कितनी लगेगी आवेदन फीस?

इस भर्ती के लिए आवेदन फीस कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग रखी गई है. इसमें जनरल, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए फीस 125 रुपये और एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 65 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये तय किए गए है. 

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं. 
  • अब होम पेज पर नोटिफिकेशन एडवर्टाइजमेंट सेक्शन में जाकर UP PCS-J  एग्जामिनेशन 2026 के लिंक पर क्लिक करें
  • विज्ञापन को ध्यान पूर्वक पढ़कर अपनी पात्रता देखें. 
  • इसके बाद आवेदन लिंक खोलें और अब पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें. 
  • अब फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.  
  • इसके बाद फॉर्म भरने के बाद निर्धारित ऑनलाइन फीस जमा करें.  
  • अब फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-SSC Recruitment 2026: SSC स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन से कर्मचारी हैं एलिजिबल?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

ASRB Recruitment 2026: खेती-बाड़ी की नौकरी करनी है तो नोट कर लें ये बातें, वरना नहीं मिलेगी जॉब

ASRB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कृषि क्षेत्र में काम करने का…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

AI Jobs Without Engineering Degree: बिना इंजीनियरिंग डिग्री भी मिलेगी AI इंडस्ट्री में नौकरी, करना होगा ये काम

आज AI का इस्तेमाल मीडिया, मार्केटिंग, एजुकेशन और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है. इसके…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Tesla careers required skills: Tesla में काम करने के लिए कौन सी स्किल चाहिए, यहां कैसे मिलेगी नौकरी?

आज के समय में Tesla दुनिया की जानी-मानी कंपनियों में शामिल है. इलेक्ट्रिक कार और नई तकनीक में…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC लोअर PCS भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास ऐसे भरें फॉर्म

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन ने एडवर्टाइजमेंट नंबर 26-एग्जाम/2026 के तहत कंबाइंड लोअर सबोर्डिनेट सर्विसेज एग्जामिनेशन भर्ती…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top