• Home
  • खेल समाचार
  • इसी महीने फिर हो सकता है भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, वैभव-हर्षित ले सकते हैं से बदला
Image

इसी महीने फिर हो सकता है भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, वैभव-हर्षित ले सकते हैं से बदला


एशिया कप राइजिंग स्टार्स में रविवार को हुए ग्रुप स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है. अब भारत अगले मैच में यूएई को हराकर क्वालीफाई कर सकती है, लेकिन इस हार को खिलाड़ी तब तक नहीं भुला पाएंगे जब तक उन्हें हरा न दें. ये संभव है, क्योंकि इसी संस्करण में दोनों टीमें एक बार फिर भिड़ सकती है. अंडर-19 एशिया कप में भी ऐसा ही कुछ हुआ था. ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था, फिर फाइनल में पाक को हराकर भारत ने खिताब जीता था. ट्रॉफी जीतने से ज्यादा खुशी इस बात की थी कि हार का बदला ले लिया.

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में रविवार को शुरुआत से ही माहौल गर्म था. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी चुनी थी. हर्षित राणा की पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों से बहस हुई. शमील हुसैन, इमरान रंधावा और मज्ज सदाकत से उनकी कई बार तीखी बहस हुई. जब हर्षित आउट हुए, तब भी यही देखने को मिला. उनकी टीम जीत रही थी, और वे बहुत अग्रेसिव हो गए. इससे पहले 11 रन पर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी को जाते हुए भी पाक प्लेयर्स उन्हें चिढ़ा रहे थे, इस दौरन तिलक वर्मा भी बीच में आए थे.

अब कब हो सकता है भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने हो सकती है, ये सिर्फ फाइनल में संभव है. फॉर्मेट के हिसाब से ग्रुप-ए की टॉपर टीम ग्रुप-बी की दूसरे नंबर वाली टीम से सेमीफाइनल खेलेगी. यानी भारत यूएई को हराकर आगे जाती है तो दोनों टीमें अलग-अलग टीमों के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी.

भारत और पाकिस्तान अपने-अपने सेमीफाइनल जीत जाती है तो फाइनल मैच इन दोनों टीमों के बीच होगा और तब हर्षित राणा के पास बदला लेने का अच्छा मौका होगा. वैभव सूर्यवंशी भी अपनी फॉर्म में आना चाहेंगे, जो लगातर 2 मैचों में बड़ा स्कोर नहीं कर पाए.

कब है भारत का अगला मैच?

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत का अगला मैच यूएई के साथ मंगलवार (24 नवंबर) को है. ये मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. इसे जीतकर इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. पहला सेमीफाइनल 26 और दूसरा 27 नवंबर को है. फाइनल मैच रविवार, 29 नवंबर को है.

यह भी पढ़ें- 13 साल की उम्र में घर से भाग गए थे जमशेद आलम, T20 डेब्यू में लगातार 4 विकेट से मचाया तहलका



Source link

Related Posts

WTC Scenarios for India: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया? जानिए पूरा समीकरण

भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में 6 मैच और खेलने हैं. सभी  मैच…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

‘कहां है कुलदीप और सुथार?’, सौरव गांगुली ने उठाए टीम सिलेक्शन पर सवाल

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट ड्रा पर समाप्त हो गया, जिसे शुभमन गिल एंड टीम जीत सकती थी.…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

UAE से हारी तो बाहर हो जाएगी इंडिया-ए? देखें एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल का सिनेरियो

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत का सेमीफाइनल टिकट अभी कंफर्म नहीं हुआ है, अगर उलटफेर हुआ…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

बांग्लादेश का शर्मनाक ‘सरेंडर’, 91 पर ऑल आउट; साउथ अफ़्रीकी गेंदबाजों ने मचाया कहर

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में पूरी तरह सरेंडर…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top